मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

अमृतसर मे एनसीसी कैडेटों ने अटारी-वाघा सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का लिया देशभक्ति से भरपूर अनुभव

On: October 8, 2026 10:10 AM
हमें फॉलो करें:

ad copy

अमृतसर, ( नितिन ) : फर्स्ट पंजाब बटालियन एनसीसी, अमृतसर द्वारा आयोजित 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के दौरान आज एनसीसी कैडेटों को अटारी-वाघा सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी एवं झंडा उतारने की रस्म देखने का अवसर मिला। इस दौरान कैडेटों ने पूरे जोश, उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ इस विशेष समारोह का आनंद लिया।

रिट्रीट सेरेमनी के दौरान कैडेटों ने उत्साहपूर्वक “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारे लगाए। देशभक्ति के गीतों पर कैडेटों द्वारा प्रस्तुत नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे माहौल को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।

शिविर कमांडेंट कर्नल जी.पी. सिंह ने बताया कि 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के दौरान कैडेटों को सैन्य प्रशिक्षण के साथ-साथ खेलकूद, मनोरंजन, सांस्कृतिक गतिविधियों तथा विभिन्न आउटडोर विजिट भी करवाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि शिविर में कैडेटों को पौष्टिक आहार और आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाने के साथ-साथ उनके स्वास्थ्य, स्वच्छता और सुरक्षा का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है।

कर्नल जी.पी. सिंह ने कहा कि कैडेटों को अटारी-वाघा सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी दिखाने का मुख्य उद्देश्य उनमें देश के प्रति प्रेम, राष्ट्रवाद और देशभक्ति की भावना को और मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां कैडेटों में अनुशासन, एकता, आत्मविश्वास और राष्ट्रीय भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

उन्होंने कहा कि एनसीसी का उद्देश्य युवाओं में अनुशासन, चरित्र निर्माण, नेतृत्व क्षमता, देशभक्ति तथा निःस्वार्थ सेवा की भावना विकसित करना है। अटारी-वाघा सीमा जैसे महत्वपूर्ण स्थानों का भ्रमण कैडेटों को देश की सीमाओं की रक्षा कर रहे जवानों के जज्बे, साहस और समर्पण को करीब से महसूस करने का अवसर प्रदान करता है।

इस अवसर पर लेफ्टिनेंट हरमनप्रीत सिंह उप्पल, लेफ्टिनेंट अनिल कुमार, मेजर प्रदीप कुमार, लेफ्टिनेंट सतिंदर सिंह, कैप्टन सुखपाल सिंह संधू, हवलदार कुलदीप सिंह सहित एनसीसी स्टाफ तथा बड़ी संख्या में एनसीसी कैडेट उपस्थित रहे।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

सुप्रीम कोर्ट ने फॉर्म-6 को मंजुरी नहीं दी तो चुनाव आयोग ने किस आधार पर देश के मतदाताओं से खिलवाड़ किया ?- इन्तेखाब आलम

अमृतसर मे जिला स्तरीय किसान प्रशिक्षण कैंप एवं कृषि प्रदर्शनियां 8 अक्टूबर को इंदर फार्म, जंडियाला गुरु में होगा शुरू

पंजाब के जल आपूर्ति मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां द्वारा बहु-करोड़ीय आपूर्ति योजना का उद्घाटन,266.95 करोड़ रुपये की लागत वाली नहरी जल आधारित बहुपक्षीय जल आपूर्ति योजना से 167 गांवों के 45 हजार से अधिक घरों को मिलेगा स्वच्छ पेयजल

लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने जंडियाला गुरु हलके से 64वीं तीर्थ यात्रा बस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

खेलां वतन पंजाब दियां-2026’ के तहत जिला स्तरीय खेलों का नौवां दिन,विभिन्न खेल मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार प्रदर्शन

अमृतसर के रणजीत एवेन्यू पुलिस थाना नई इमारत में शिफ्ट, ट्रैफिक जाम से शहरवासियों को बड़ी राहत: करमजीत सिंह रिंटू

Leave a Comment