मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

प्रदेश में सपा सरकार बनी तो बना दूंगा सीधे,,, IAS,,, अधिकारी, सपा नेता का खूबसूरत महिला को ऑफर, चैट वायरल होते ही मचा बवाल

On: September 16, 2026 5:35 AM
हमें फॉलो करें:
ad copy

राष्ट्रीय ( नितिन ) : उत्तर प्रदेश की राजनीति में बयानों और दावों के बीच एक अजीबो-गरीब मामला गरमा गया है। मामला मथुरा का है, जहां समाजवादी पार्टी के एक स्थानीय नेता की वॉट्सएप चैट का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल चैट में दावा किया जा रहा है कि सपा नेता ने एक महिला की खूबसूरती की तारीफ करते हुए वादा किया कि प्रदेश में पार्टी की सरकार बनते ही वे मुख्यमंत्री से सिफारिश कर उन्हें सीधे आईएएस बनवा देंगे। स्क्रीनशॉट सामने आते ही राष्ट्रीय लोक दल ने समाजवादी पार्टी पर करारा हमला बोला है।

मिली जानकारी के मुताबिक, सोशल मीडिया पर सपा नेता डॉ. राजन रिजवी का बताया जा रहा एक मैसेज तेजी से घूम रहा है। इस चैट में लिखा गया है कि पायल मैडम नमस्ते, अगर मेरे शब्दों से आपका दिल हर्ट हुआ है तो आपसे माफी मांगता हूं… आप एक एक्स्ट्रा औरा वाली महिला हैं। खूबसूरत होने के साथ आपकी सीरत बहुत अच्छी है और अपने काम में माहिर यानी आप कम्प्लीट वुमन हैं। मुझे आपकी पर्सनालिटी पर यह आपकी जॉब अच्छी नहीं लगती। अगर भविष्य में कुछ राजनीति में आगे जाता हूं और सपा की सरकार बनती है तो मैं आपको चीफ मिनिस्टर से डेपुटेशन के आधार पर IAS बनवाने की कोशिश करूंगा। उम्मीद करता हूं आप मेरे प्रति दिल में पॉजिटिव वाइब्स रखोगी एवं ब्लेसिंग्स दोगी – डॉ. राजन रिजवी।

बताया जा रहा है कि इस स्क्रीनशॉट के बाहर आते ही RLD नेता रोहित अग्रवाल ने सपा को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि संवैधानिक व्यवस्था में आईएएस जैसे शीर्ष प्रशासनिक पदों पर चयन यूपीएससी के जरिए होता है, न कि किसी नेता की मेहरबानी से। रोहित अग्रवाल ने तंज कसते हुए कहा कि अभी तो प्रदेश में सपा की सरकार आई भी नहीं है, तब इनके नेताओं की यह मानसिकता है। अगर गलती से सत्ता इनके हाथ लग गई, तो ये कानून और प्रशासनिक व्यवस्था का क्या हाल करेंगे?

वहीं डेपुटेशन पर सीधे आईएएस बनवाने के इस अतरंगी दावे के बाद सपा के लिए असहज स्थिति पैदा हो गई है। विपक्षी दल इसे न सिर्फ प्रशासनिक गरिमा से खिलवाड़ बता रहे हैं, बल्कि महिलाओं को प्रलोभन देने के आरोप लगाकर पार्टी को घेरने में जुट गए हैं। मथुरा से उठा यह सियासी बवंडर फिलहाल पूरे प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

Leave a Comment