मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

कूका शहीद स्मारक ट्रस्ट के कार्यक्रम के मद्देनज़र MCA ने अवैध अतिक्रमणों के खिलाफ अभियान तेज किया,अवैध अतिक्रमण हटाए गए; सड़कों एवं सार्वजनिक स्थानों को खाली रखने के अधिकारियों को निर्देश

On: September 15, 2026 5:49 AM
हमें फॉलो करें:
ad copy

कूका शहीद स्मारक ट्रस्ट द्वारा 15 सितंबर 2026 को आयोजित किए जा रहे कार्यक्रम के मद्देनज़र नगर निगम अमृतसर (MCA) द्वारा संबंधित क्षेत्रों में यातायात को सुचारू बनाने, सफाई व्यवस्था तथा आवश्यक नागरिक सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए अवैध अतिक्रमणों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया गया है।

कार्यक्रम सुबह 9:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा। इसके मद्देनज़र नगर निगम द्वारा सार्वजनिक सड़कों, गलियों, फुटपाथों तथा अन्य सार्वजनिक स्थानों का जायजा लिया गया और जहां आवश्यकता थी, वहां अवैध अतिक्रमण हटाए गए। फील्ड टीमों को निर्देश दिए गए हैं कि ऐसे किसी भी अवरोध को तुरंत दूर किया जाए, जिससे आम लोगों, स्थानीय निवासियों अथवा कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों को यातायात संबंधी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

नगर निगम कमिश्नर बिक्रमजीत सिंह शेरगिल, IAS ने संबंधित अधिकारियों को इंफोर्समेंट, सफाई एवं नागरिक विभागों के बीच प्रभावी तालमेल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। मेयर जतिंदर सिंह भाटिया तथा अतिरिक्त नगर निगम कमिश्नर डॉ. जय इंदर सिंह ने समय पर कार्रवाई करने और आम लोगों की सुविधा को प्राथमिकता देने पर जोर दिया है।

सचिव-कम-एस्टेट अधिकारी सुशांत भाटिया, एस्टेट अधिकारी धर्मिंदर जीत सिंह तथा संबंधित इंफोर्समेंट कर्मचारियों को सार्वजनिक स्थानों का निरीक्षण करने और अवैध अतिक्रमणों को हटाने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

इसी प्रकार नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. किरण, डॉ. योगेश अरोड़ा एवं डॉ. रमा, मुख्य सैनिटरी अधिकारी मलकीअत सिंह तथा जे.पी. बब्बर द्वारा आवश्यकता के अनुसार सफाई व्यवस्था का समन्वय किया जाएगा। संबंधित फील्ड स्टाफ, जिसमें इंस्पेक्टर प्रीति चौहान एवं अमन कुमार शामिल हैं, इंफोर्समेंट तथा जमीनी स्तर पर समन्वय में सहयोग करेंगे।

नगर निगम द्वारा दुकानदारों, रेहड़ी-फड़ी वालों, स्थानीय निवासियों तथा अन्य संबंधित पक्षों से अपील की गई है कि वे सड़कों, फुटपाथों एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों पर किए गए अवैध अतिक्रमण स्वयं हटा लें और नगर निगम की कार्रवाई में सहयोग करें। सार्वजनिक स्थानों पर यातायात में बाधा उत्पन्न करने वाले किसी भी अवैध अतिक्रमण के खिलाफ लागू नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

नगर निगम अमृतसर ने दोहराया है कि सार्वजनिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों के दौरान स्वच्छ और अतिक्रमण मुक्त सार्वजनिक स्थानों के साथ-साथ आम लोगों एवं कार्यक्रम में आने वाले श्रद्धालुओं की सुचारू आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

अस्मिता खेलो इंडिया रग्बी सिटी टूर्नामेंट में अमृतसर की खिलाड़ियों ने दिखाए खेल के जौहर

16 और 17 सितंबर को अमृतसर में ‘हमारे राम’ नाटक का मंचन किया जाएगा – विधायक डॉ. अजय गुप्ता,गुरु नानक देव विश्वविद्यालय के दशमेश ऑडिटोरियम में होगा ‘हमारे राम’ नाटक का मंचन

डिप्टी कमिश्नर अमृतसर ने पराली न जलाने संबंधी प्रचार वैनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना कार्डों के वितरण में पंजाब ने तेज की रफ्तार; जल्द जिलों तक पहुंचेंगे 33 लाख कार्ड,2,008 गांवों एवं वार्डों में विशेष कैंप लगाकर एक सप्ताह के भीतर वितरित किए जाएंगे कार्ड

धनकुबेर’ निकला बिहार का एक सुपरिटेंडेंट इंजीनियरः 4 करोड़ से ज्यादा की अवैध संपत्ति का खुलासा, मुंबई में पत्नी के लिए फ्लैट, पनवेल में मां के नाम करोड़ों की जमीन

बिहार का करोड़पति बीडीओ, 12 वर्ष की नौकरी में 1.71 करोड़ की ’काली कमाई’, आय से 121 प्रतिशत ज्यादा संपत्ति

Leave a Comment