पंजाब जालंधर( nitin) : कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौतम सेठ ने आज नई दिल्ली स्थित उनके आवास पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के महासचिव एवं पंजाब प्रभारी नियुक्त किए गए वरिष्ठ कांग्रेस नेता सचिन पायलट से मुलाकात कर उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
मुलाकात के दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौतम सेठ और सचिन पायलट के बीच पंजाब की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों, कांग्रेस संगठन की मजबूती, पार्टी कार्यकर्ताओं की भूमिका तथा प्रदेश के युवाओं से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।
गौतम सेठ ने कहा कि सचिन पायलट जैसे अनुभवी, ऊर्जावान और जनप्रिय नेता की पंजाब कांग्रेस के प्रभारी के रूप में नियुक्ति पार्टी के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि पायलट का व्यापक राजनीतिक अनुभव, मजबूत संगठनात्मक क्षमता और युवाओं के साथ उनका गहरा जुड़ाव पंजाब कांग्रेस को नई ऊर्जा और स्पष्ट दिशा प्रदान करेगा।
उन्होंने कहा कि पंजाब आज कई सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक चुनौतियों का सामना कर रहा है। ऐसे समय में कांग्रेस पार्टी की जिम्मेदारी और अधिक बढ़ जाती है कि वह आम जनता, युवाओं, किसानों, महिलाओं और समाज के प्रत्येक वर्ग की आवाज़ को मजबूती से उठाए। गौतम सेठ ने विश्वास व्यक्त किया कि सचिन पायलट के मार्गदर्शन में पंजाब कांग्रेस जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत होकर जनता के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाएगी।








