मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

पंजाब से भुपेश बघेल की छुट्टी, अब इस नेता को बनाया कांग्रेस ने पंजाब प्रभारी

On: September 6, 2026 4:25 PM
हमें फॉलो करें:
ad copy

पंजाब ( नितिन ) : कांग्रेस हाईकमान ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए कई राज्यों के लिए नए AICC महासचिव और प्रभारी नियुक्त किए हैं। पार्टी की ओर से सचिन पायलट को पंजाब का AICC General Secretary-In-Charge नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी। पंजाब में सचिन पायलट को नई जिम्मेदारी मिलने के बाद राज्य कांग्रेस की राजनीति में भी इस फैसले को अहम माना जा रहा है।

जिक्रयोग्य है कि भूपेश बघेल ने पंजाब कांग्रेस को मजबूत बनाने के लिए अलग-अलग जगहों पर मीटिंगें की थीं और राजा वडिंग व चरणजीत चन्नी के बीच चल रहे डिस्पयूट को सुलझाने की काफी कोशिशें भी कीं, लेकिन इसके बावजूद वह असमर्थ रहे थे, जिसके बाद हाईकमान ने अब पंजाब की जिम्मेदारी सचिन पायलट को सौंपी है। 

कांग्रेस ने भूपेश बघेल को असम, रणदीप सिंह सुरजेवाला को गुजरात, सुखदेव भगत को छत्तीसगढ़, डॉ. सिरिवेल्ला प्रसाद को महाराष्ट्र और पी. वी. मोहन को आंध्र प्रदेश का प्रभारी बनाया है। इसके अलावा रणदीप सिंह सुरजेवाला को कर्नाटक की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment