राष्ट्रीय ( नितिन ): असम के जोरहाट में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक 25 साल के युवक ने अपने ही घर का लॉकर तोड़कर 50 लाख रुपये नकद और सोने के गहने चुरा लिए। आरोपी यश धनुका अग्रवाल ने चोरी के इन पैसों को अपनी गर्लफ्रेंड, महंगे iPhone और होटल-रिसॉर्ट्स में अय्याशी पर उड़ा दिया।
यह घटना 11 अगस्त की बताई जा रहा है जब परिवार घर से बाहर था। यश को पता था कि उसके पिता ने व्यापारिक काम के लिए घर में भारी कैश और सोना रखा हुआ है। मौका मिलते ही उसने कमरे का लॉकर तोड़ा और सारी संपत्ति लेकर फरार हो गया। पुलिस ने उसके सेलफोन को ट्रैक किया और पाया कि वह अहमदाबाद में है। बाद में अग्रवाल के पिता अहमदाबाद गए, उसे वापस जोरहाट लाए और पुलिस के हवाले कर दिया। जोरहाट सदर पुलिस स्टेशन के इंचार्ज अधिकारी ऋषिकेश हजारिका ने बताया कि यश अग्रवाल को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
यश अग्रवाल ने पत्रकारों से कहा, उसके दो दोस्तों-जीतू सोमानी और रोहित प्रसाद-ने उसे चोरी करने के लिए उकसाया और एक चाबी बनाने वाले की मदद से लॉकर तुड़वाया। यश ने अपनी पुरानी गर्लफ्रेंड पुबाली दत्ता पर लाखों रुपये उड़ाए। उसने उसके लिए 1.5 लाख रुपये का नया iPhone खरीदा, 5 लाख रुपये कैश दिए और कई दिन महंगे रिसॉर्ट्स में बिताए। उन्होंने आगे कहा, “मुझे सच में बहुत अफ़सोस है। जीतू सोमानी ने मुझे बहकाया था।” पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि चोरी के पैसे कैसे खर्च किए गए।
जांचकर्ताओं को शक है कि यश ने पैसे का कुछ हिस्सा अपनी लंबे समय से गर्लफ्रेंड रही पुबाली दत्ता पर खर्च किया और उसके लिए 1.5 लाख रुपये का आईफ़ोन खरीदा। आरोप है कि उसने उसे नकद पैसे भी दिए और उसके साथ कई दिन होटलों और रिसॉर्ट्स में बिताए। पुबाली दत्ता को इस मामले में आरोपी नहीं बनाया गया है। जांच के हिस्से के तौर पर पुलिस उससे पूछताछ कर सकती है। जोरहाट सदर पुलिस स्टेशन के अधिकारी ऋषिकेश हजारिका ने बताया कि यश को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इसके साथ ही FIR में यश के फरार दोस्तों-जीतू सोमानी और रोहित प्रसाद-का नाम भी शामिल किया गया है, जिन पर चोरी का सोना ठिकाने लगाने का शक है। फिलहाल पुलिस गर्लफ्रेंड पुबाली दत्ता से पूछताछ की तैयारी कर रही है।







