मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

चंडीगढ़ में दहशत फैलानी की साजिश नाकाम! सैक्टर-43 के बस स्टैंड के पीछे मिली IED

On: August 24, 2026 4:34 AM
हमें फॉलो करें:
ad copy

चंडीगढ़: सैक्टर-43 अंतर्राज्यीय बस स्टैंड के पीछे रविवार रात ऑप्रेशन सैल को डोलनी (दूध वाला बर्तन) के अंदर विस्फोटक आई.ई.डी. (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) मिली। पुलिस ने मौके से 3 आरोपियों को हथियार के साथ काबू किया है। तीनों आरोपी पंजाब के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

इनमें 2 आरोपी तरनतारन और एक अमृतसर का रहने वाला है। प्रारंभिक जांच में पुलिस को आरोपियों के तार पाकिस्तान में बैठे आतंकी संगठन से जुड़े होने का संदेह है। पुलिस कथित हैंडलर व संभावित टारगेट का पता लगाने में जुटी है। सूचना मिलते ही बम डिस्पोजल टीम को बुलाया गया, जिसने डोलनी के अंदर आई.ई.डी. चैक की, जो डिफ्यूज मिली। बम डिस्पोजल टीम आई.ई. डी. उठाकर सुरक्षित जगह ले गई। ऑप्रेशन सैल की टीम ने मौके से पकड़े 3 लोगों के खिलाफ सैक्टर-36 पुलिस स्टेशन में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों से पता कर रही है कि आई.ई.डी. कहां पर इस्तेमाल होनी थी।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment