मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

रेलवे स्टेशन से घर लौट रहे लोको पायलट के साथ वारदात! CCTV खंगाल रही पुलिस

On: August 23, 2026 4:34 AM
हमें फॉलो करें:
ad copy

पंजाब लुधियाना (नितिन): महानगर में देर रात और तड़के सफर करने वाले राहगीरों पर झपटमारों और लुटेरों का कहर लगातार जारी है। रेलवे स्टेशन से ड्यूटी खत्म कर पैदल अपने घर लौट रहे भारतीय रेलवे के एक लोको पायलट को भारत नगर चौक के पास 3-4 अज्ञात बाइक सवारों ने घेर लिया और जबरन उनका बैग लूटकर फरार हो गए। लूटे गए बैग में रेलवे विभाग का सरकारी वॉकी-टॉकी सेट, रेलवे संचालन से जुड़ी अहम किताबें, मोबाइल फोन, नकदी और जरूरी दस्तावेज शामिल थे। थाना डिविजन नंबर 5 की पुलिस ने विजय सिंह की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में शिकायतकर्ता विजय सिंह यादव ने बताया कि वह रेलवे विभाग में बतौर लोको पायलट (ट्रेन ड्राइवर) कार्यरत हैं। वह तड़के करीब 2:30 बजे रेलवे स्टेशन पर अपनी ड्यूटी खत्म कर पैदल ही अपने घर की तरफ आ रहे थे। जैसे ही वह भारत नगर चौक के नजदीक गुलमोहर होटल के पास पहुंचे, तभी 3-4 अज्ञात नौजवान मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए और उनका रास्ता रोक लिया। आरोपियों ने घेरकर डराया-धमकाया और उनके कंधे पर टंगा बैग जबरन छीन लिया और तेजी से फरार हो गए। 

उस बैग के अंदर रेलवे विभाग का वायरलेस वॉकी-टॉकी, एक टॉर्च तथा सिग्नलिंग के लिए लाल/हरी झंडियां, इंट्रोडक्शन बुक, कॉम्पिटेंसी बुक, वर्किंग टाइम टेबल, ट्रबल शूटिंग बुक और ड्राइवर मेमो बुक, रेडमी कंपनी का मोबाइल फोन, पर्स जिसमें ₹1,500 नकद, आधार कार्ड, पैन कार्ड, रेलवे आई-कार्ड और कुछ कपड़े रखे हुए थे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि भारत नगर चौक, गुलमोहर होटल और आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों के रूट और उनकी पहचान कर उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके और लूटा गया सरकारी सामान बरामद किया जा सके।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment