मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

मशहूर क्लब में सरेआम 7 हवाई फायर! मची अफरा-तफरी, पुलिस ने बरामद किए खोल

On: August 23, 2026 3:50 AM
हमें फॉलो करें:

ad copy

पंजाब लुधियाना (नितिन): महानगर के प्रतिष्ठित निर्वाना क्लब में आयोजित एक निजी कार्यक्रम के दौरान अपनी लाइसेंसी पिस्टल से सरेआम अंधाधुंध हवाई फायरिंग कर लोगों की जान जोखिम में डालने का मामला सामने आया है। थाना PAU पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए क्लब परिसर से 7 चले हुए कारतूसों के खाली खोल बरामद किए हैं और फायरिंग करने वाले आरोपी बस स्टैंड निवासी प्रणव खोसला के खिलाफ आर्म्स एक्ट और आम जनता की सुरक्षा को खतरे में डालने की संगीन धाराओं के तहत मुकद्दमा दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, सब-इंस्पेक्टर (एस.आई.) भूपिंदर जग्गी पुलिस पार्टी के साथ इलाके में सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से गश्त कर रहे थे। इसी दौरान एक मुखबिर खास ने पुलिस को पुख्ता सूचना दी कि 21 और 22 अगस्त की दरमियानी रात को निर्वाना क्लब में चल रहे एक समागम/कार्यक्रम के दौरान एक युवक ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से लगातार कई हवाई फायर किए, जिससे वहां मौजूद मेहमानों और आम पब्लिक में भगदड़ मच गई और लोगों की जान को सीधा खतरा पैदा हो गया।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत निर्वाना क्लब पहुंचकर घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। तफ्तीश के दौरान पुलिस ने मौके से 7 चले हुए कारतूसों के खोल बरामद कर अपने कब्जे में ले लिए। जांच में पुष्टि हुई कि ये फायर लाइसेंसी पिस्टल से ही किए गए थे। हवाई फायरिंग करने वाले आरोपी की पहचान प्रणव खोसला के रूप में हुई है पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी और वारदात में इस्तेमाल लाइसेंसी पिस्टल को जब्त करने के लिए कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

अमृतसर मे जिला स्तरीय किसान प्रशिक्षण कैंप एवं कृषि प्रदर्शनियां 8 अक्टूबर को इंदर फार्म, जंडियाला गुरु में होगा शुरू

पंजाब के जल आपूर्ति मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां द्वारा बहु-करोड़ीय आपूर्ति योजना का उद्घाटन,266.95 करोड़ रुपये की लागत वाली नहरी जल आधारित बहुपक्षीय जल आपूर्ति योजना से 167 गांवों के 45 हजार से अधिक घरों को मिलेगा स्वच्छ पेयजल

लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने जंडियाला गुरु हलके से 64वीं तीर्थ यात्रा बस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

खेलां वतन पंजाब दियां-2026’ के तहत जिला स्तरीय खेलों का नौवां दिन,विभिन्न खेल मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार प्रदर्शन

बिक्रम में सर्विस रिवॉल्वर से महिला सिपाही के पति के सिर में लगी गोली, इलाज के दौरान हुई मौत

अमृतसर के रणजीत एवेन्यू पुलिस थाना नई इमारत में शिफ्ट, ट्रैफिक जाम से शहरवासियों को बड़ी राहत: करमजीत सिंह रिंटू

Leave a Comment