मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

पंजाब में सियासी हलचल! अकाली-भाजपा गठबंधन को लेकर बिक्रम मजीठिया ने दिये ये संकेत

On: August 22, 2026 2:59 PM
हमें फॉलो करें:

ad copy

पंजाब डैस्क : शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया के ताजा बयान ने पंजाब की सियासी हलचल को और तेज कर दिया है। उन्होंने आज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ गठबंधन की संभावना को लेकर कहा कि पंजाब के लोग चाहते हैं कि शिरोमणि अकाली दल और भाजपा एक बार फिर साथ आएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस संबंध में अंतिम फैसला दोनों पार्टियों के नेतृत्व को करना है।

एक इंटरव्यू के दौरान बिक्रम सिंह मजीठिया ने कहा कि वाजपेयी साहिब और बादल साहिब का गठबंधन भाईचारे, अमन-शांति और हिंदू-सिख एकता पर आधारित था, जो पंजाब और केंद्र दोनों जगहों पर बेहद सफल रहा। उन्होंने कहा कि कृषि कानूनों के विवाद के बाद दोनों पार्टियों के रास्ते अलग-अलग हो गए थे।

मजीठिया ने कहा कि पंजाब में बिगड़ती कानून-व्यवस्था, विकास और अन्य गंभीर मुद्दों के कारण पंजाब के लोग मांग कर रहे हैं कि दोनों दलों को फिर से एकजुट होना चाहिए। बता दें कि बीते दिनों बिक्रम सिंह मजीठिया की बहन, सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने भी एक कार्यक्रम के दौरान अकाली-भाजपा गठबंधन को लेकर संकेत दिए थे। इंटरव्यू के दौरान जब मजीठिया से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि हरसिमरत ने जो संकेत दिया है, लोग भी वही चाहते हैं।

उन्होंने कहा कि बादल साहिब और वाजपेयी साहिब ने भाईचारे और सामाजिक एकता के लिए गठबंधन किया था। गठबंधन करना है या नहीं, इसका फैसला दोनों पार्टियों का नेतृत्व करेगा और आने वाले समय में सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

अमृतसर मे एनसीसी कैडेटों ने अटारी-वाघा सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का लिया देशभक्ति से भरपूर अनुभव

बिहार विधान परिषद चुनाव-2026: नीतीश कुमार कैमरे के सामने आकर नीरज के समर्थन में वोट की अपील कर दें तो जेएसपी का प्रत्याशी वापस कर लेंगे, पीके ने जद(यू.) प्रत्याशी नीरज कुमार को दी चुनौती

एमएलसी चुनाव से पूर्व नीतीश कुमार के आवास पर तीसरी बैठक, संजय झा सहित कई नेता मौजूद रहे, नीरज-अनंत विवाद पर हुई चर्चा

अमृतसर मे जिला स्तरीय किसान प्रशिक्षण कैंप एवं कृषि प्रदर्शनियां 8 अक्टूबर को इंदर फार्म, जंडियाला गुरु में होगा शुरू

पंजाब के जल आपूर्ति मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां द्वारा बहु-करोड़ीय आपूर्ति योजना का उद्घाटन,266.95 करोड़ रुपये की लागत वाली नहरी जल आधारित बहुपक्षीय जल आपूर्ति योजना से 167 गांवों के 45 हजार से अधिक घरों को मिलेगा स्वच्छ पेयजल

लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने जंडियाला गुरु हलके से 64वीं तीर्थ यात्रा बस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Leave a Comment