मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

Ludhiana में फैक्ट्री मालिक की तेजधार हथियारों से हत्या, खौफनाक मंजर देख उड़े होश

On: August 22, 2026 9:29 AM
हमें फॉलो करें:

ad copy

लुधियाना पंजाब , (नितिन): हैबोवाल के अंतर्गत आते हरगोबिंद नगर इलाके में शुक्रवार रात शराब पार्टी के दौरान हुए मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। कपड़ों पर प्रिंटिंग का काम करने वाले 40 वर्षीय फैक्ट्री मालिक जतिंदर राजपूत की उसके ही दोस्त ने तेजधार हथियार से गर्दन काटकर बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया और उसने अपना मोबाइल फोन भी बंद कर लिया। सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीमों ने घटनास्थल का मुआयना कर जांच शुरू कर दी है।

कपड़ों की प्रिंटिंग करने वाले जतिंदर राजपूत की गर्दन पर मिले गहरे जख्म

जानकारी के अनुसार, मृतक जतिंदर राजपूत हरगोबिंद नगर में कपड़े प्रिंटिंग की फैक्ट्री चलाता था। शुक्रवार की रात वह अपनी ही फैक्ट्री में अपने दोस्तों के साथ बैठकर शराब पी रहा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर जतिंदर और उसके एक दोस्त के बीच तीखी बहस हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी दोस्त ने तैश में आकर अपने पास मौजूद तेजधार हथियार से जतिंदर के गले पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल जतिंदर ने मौके पर ही तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया, जिसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। वारदात का खुलासा शनिवार सुबह हुआ। मामले की जानकारी देते हुए थाना हैबोवाल के एसएचओ जसवीर सिंह ने बताया कि पुलिस को सुबह करीब 9:30 बजे घटना की सूचना मिली थी।

आरोपी की पहचान कर छापेमारी में जुटी पुलिस

सुबह जब मृतक का भाई किसी काम के सिलसिले में फैक्ट्री पहुंचा, तो अंदर का खौफनाक मंजर देखकर उसके होश उड़ गए। जतिंदर की गर्दन से भारी मात्रा में खून बह चुका था और वह मृत अवस्था में पड़ा था।भाई ने तुरंत पुलिस को इस संबंध में सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी, स्थानीय पुलिस और फोरेंसिक विशेषज्ञों की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से खून के नमूने, फिंगरप्रिंट और अन्य अहम साक्ष्य जुटाए। एसएचओ जसवीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी दोस्त की पहचान कर ली है और उसके संभावित ठिकानों पर पुलिस पार्टियां रवाना कर दी गई हैं। घटना के बाद से ही आरोपी का मोबाइल फोन लगातार स्विच ऑफ आ रहा है। विवाद के मुख्य कारणों की तह तक जाने के लिए पार्टी में मौजूद अन्य लोगों व परिजनों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है और आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर अगली कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

अमृतसर मे जिला स्तरीय किसान प्रशिक्षण कैंप एवं कृषि प्रदर्शनियां 8 अक्टूबर को इंदर फार्म, जंडियाला गुरु में होगा शुरू

पंजाब के जल आपूर्ति मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां द्वारा बहु-करोड़ीय आपूर्ति योजना का उद्घाटन,266.95 करोड़ रुपये की लागत वाली नहरी जल आधारित बहुपक्षीय जल आपूर्ति योजना से 167 गांवों के 45 हजार से अधिक घरों को मिलेगा स्वच्छ पेयजल

लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने जंडियाला गुरु हलके से 64वीं तीर्थ यात्रा बस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

खेलां वतन पंजाब दियां-2026’ के तहत जिला स्तरीय खेलों का नौवां दिन,विभिन्न खेल मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार प्रदर्शन

बिक्रम में सर्विस रिवॉल्वर से महिला सिपाही के पति के सिर में लगी गोली, इलाज के दौरान हुई मौत

अमृतसर के रणजीत एवेन्यू पुलिस थाना नई इमारत में शिफ्ट, ट्रैफिक जाम से शहरवासियों को बड़ी राहत: करमजीत सिंह रिंटू

Leave a Comment