मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

दिल्ली मेट्रो में महिला की फोटो खींचते पकड़ा गया सीआईएसएफ जवान, लोगों ने जमकर किया बवाल

On: August 16, 2026 4:30 PM
हमें फॉलो करें:
ad copy

नेशनल नितिन : दिल्ली मेट्रो में CISF जवान और एक महिला यात्री के बीच कथित विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया है। आरोप है कि जवान ने मेट्रो के अंदर एक महिला यात्री की तस्वीर लेने की कोशिश की, जिसका वहां मौजूद अन्य यात्रियों ने विरोध किया। मामले को गंभीरता से लेते हुए CISF ने आरोपी जवान को सस्पेंड कर दिया है और उसके खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी है।

AIIMS मेट्रो स्टेशन पर हुआ विवाद

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना AIIMS मेट्रो स्टेशन पर हुई। घटना के बाद यात्रियों के बीच विवाद की स्थिति बन गई। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में CISF जवान और कुछ यात्रियों के बीच बहस होती नजर आ रही है। हालांकि, वायरल वीडियो के आधार पर घटना से जुड़े सभी दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की जा सकती है। मामले की पूरी तस्वीर जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।

महिला ने पुलिस में दर्ज नहीं कराई शिकायत

मेट्रो पुलिस के मुताबिक, रविवार रात करीब 12:40 बजे AIIMS मेट्रो स्टेशन से PCR कॉल मिली थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। पुलिस ने बताया कि विवाद में शामिल महिला ने लिखित शिकायत देने से इनकार कर दिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, मौके पर मौजूद कुछ यात्रियों, जिनमें संबंधित महिला भी शामिल थी, ने CISF जवान पर महिला की तस्वीर लेने का आरोप लगाया था। इसके बाद पुलिस ने CISF अधिकारियों को घटना की जानकारी दी।

क्या जवान ने तानी थी सर्विस पिस्तौल?

घटना के बाद सोशल मीडिया पर यह दावा भी सामने आया कि जब यात्रियों ने CISF जवान से उसका मोबाइल फोन मांगा, तो उसने अपनी सर्विस पिस्तौल उनकी तरफ तान दी। हालांकि, पुलिस सूत्रों ने इस दावे से इनकार किया है। उनके मुताबिक, मौके पर पिस्तौल तानने जैसी कोई घटना नहीं हुई। ऐसे में इस दावे की आधिकारिक पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।

CISF ने जवान को किया सस्पेंड

CISF सूत्रों के मुताबिक, आरोपी जवान को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। उसके खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है। जांच में यह पता लगाया जाएगा कि क्या जवान ने वास्तव में महिला यात्री की तस्वीर लेने की कोशिश की थी और विवाद के दौरान उसने सुरक्षा नियमों और निर्धारित प्रोटोकॉल का पालन किया या नहीं।

CCTV फुटेज से साफ होगी पूरी तस्वीर

दिल्ली मेट्रो परिसर में सुरक्षा की जिम्मेदारी CISF की है। ऐसे में घटना से जुड़े CCTV फुटेज और सामने आए वीडियो जांच में अहम भूमिका निभा सकते हैं।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

उत्तर प्रदेश में बड़ी घटना हनीमून के दौरान पत्नी को आए पीरियड्स, पति ने उठाया खौफनाक कदम

मोदी ने बताया पिछले 12 सालों में भारत की कैसे बदली तस्वीर, बुनियादी मुद्दे से आकर एडवांस टेक्नोलॉजी तक पहुंचा भारत, मोदी ने गिनाई अपनी उपलब्धता

17 अगस्त को किन-किन पंजाब में स्कूलों में रहेगी छुट्टी जानिए पूरी लिस्ट,किस तरह की है छुट्टी पढिए पूरी खबर

79 स्कूलों पर लटकी मान्यता रद्द होने की तलवार, अब सरकार को स्कूलों को देना होगा अपना पूरा हिसाब ख़िताब

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में सावन मेले का आगाज़ 10 लाख श्रद्धांलूँ की पहुंचने की करी जा रही आशंका

स्वतंत्रता दिवस पर अमृतसर में बड़ी वारदात दो लोगों को गोली मार करी गई हत्या, पुलिस जांच में जुटी

Leave a Comment