मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

पंजाब अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल को धार्मिक सज़ा सुनाने वाले पूर्व जत्तेदार रघुवीर सिंह के घर पर फायरिंग

On: August 16, 2026 2:28 PM
हमें फॉलो करें:
ad copy

पंजाब नितिन : पंजाब में लगातार फायरिंग की घटनाएं सामने आ रही है। इसी बीच सुखबीर बादल को धार्मिक सजा सुनाने वाले पूर्व जत्थेदार के घर पर फायरिंग की घटना सामने आई है। अमृतसर के प्रताप नगर में श्री अकाल तख्त साहिब के पूर्व जत्थेदार ज्ञानी रघुबीर सिंह के घर पर फायरिंग का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार यह घटना तब सामने आई जब घर के बाहर खड़ी एक कार में गोली का निशान और गोली का खोखा मिला।

परिवार वालों के मुताबिक, इस घटना के बाद घर में डर का माहौल है। हालांकि CCTV फुटेज में फायरिंग करने वालों की साफ पहचान नहीं हो पाई, लेकिन फायरिंग की आवाज रिकॉर्ड होने की बात सामने आई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस इलाके में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि फायरिंग करने वालों की पहचान की जा सके।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर एंगल से गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश की जाएगी। इस घटना के बाद इलाके के लोगों में भी चिंता और डर का माहौल देखा जा रहा है।

आपको बता दें कि, पूर्व जत्थेदार ज्ञानी रघुबीर सिंह ने ही सुखबीर बादल को बेअदबी मामले में धार्मिक सजा सुनाई थी। वहीं गत दिन 13 अगस्त को सुखबीर बादल पर महाराष्ट्र के नांदेड में गुरुद्वारा माता साहिब में निहंग ने कृपाण से हमला किया। पूर्व जत्थेदार रघुबीर सिंह ने 2 साल पहले सुखबीर बादाल को बेअदबी मामले में धार्मिक सजा सुनाई थी। इस सजा के दूसरे दिन सुखबीर बादल पर जानलेवा हमला हुआ था। बता दें कि श्री दरबार साहिब के घंटाघर के बाहर 2 दिन सेवादार की ड्यूटी के दौरान गले में तख्ती और हाथ में बरछा लेकर व्हीलचेयर पर बैठे थे। वहीं उन्हें बाथरूम साफ करने की सजा भी सुनाई गई थी लेकिन पैर में फ्रैक्चर होने के चलते उन्हें इस सेवा में छूट दी गई थी।  

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

मोदी ने बताया पिछले 12 सालों में भारत की कैसे बदली तस्वीर, बुनियादी मुद्दे से आकर एडवांस टेक्नोलॉजी तक पहुंचा भारत, मोदी ने गिनाई अपनी उपलब्धता

पंजाब के तरन तारन में आधी रात को हुई बड़ी घटना घर में घुसकर महिला पर फायरिंग

17 अगस्त को किन-किन पंजाब में स्कूलों में रहेगी छुट्टी जानिए पूरी लिस्ट,किस तरह की है छुट्टी पढिए पूरी खबर

79 स्कूलों पर लटकी मान्यता रद्द होने की तलवार, अब सरकार को स्कूलों को देना होगा अपना पूरा हिसाब ख़िताब

स्वतंत्रता दिवस पर अमृतसर में बड़ी वारदात दो लोगों को गोली मार करी गई हत्या, पुलिस जांच में जुटी

हरियाणा में चलती बस का निकला टायर, मची चीख पुकार,60 लोगों की बच्ची मुश्किल से जान

Leave a Comment