मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

पंजाब भाजपा का नया फार्मूला, 5 जोन में बांटा प्रदेश,चुनाव की कर रहे तैयारी महासचिवों को सौंप गई कमान

On: August 15, 2026 1:21 AM
हमें फॉलो करें:
ad copy

जालंधर : पंजाब में भाजपा संगठन को और मजबूत करने के लिए पार्टी ने बड़ा कदम उठाया है। भाजपा पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष सरदार केवल सिंह ढिल्लों ने राज्य के जिलों को 5 जोन में बांट दिया है। पार्टी संगठन में बेहतर तालमेल, नियमित निगरानी और पार्टी कार्यक्रमों को प्रभावी तरीके से लागू करने के उद्देश्य से इन जोन की जिम्मेदारियां भाजपा पंजाब के प्रदेश महासचिवों को सौंपी गई हैं।

प्रदेश नेतृत्व की ओर से संबंधित नेताओं को अपने-अपने जोन में संगठनात्मक गतिविधियों पर नजर रखने, पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने और पार्टी के कार्यक्रमों को जमीनी स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने की जिम्मेदारी दी गई है।

भाजपा का मानना है कि जिलों को जोन में बांटने से संगठन के कामकाज में तेजी आएगी और पार्टी नेतृत्व तथा कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा। साथ ही पार्टी की गतिविधियों की नियमित समीक्षा और निगरानी भी सुनिश्चित की जा सकेगी।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment