मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

PM मोदी पर टिप्पणी को लेकर भाजपा ने राहुल गांधी पर बोला तीखा हमला

On: August 13, 2026 7:11 PM
हमें फॉलो करें:

ad copy

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ टिप्पणी को लेकर बृहस्पतिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला और उन पर ‘अभद्र और अशोभनीय’ भाषा का इस्तेमाल करने एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के पद की गरिमा को कम करने का…

नेशनल डेस्क : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ टिप्पणी को लेकर बृहस्पतिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला और उन पर ‘अभद्र और अशोभनीय’ भाषा का इस्तेमाल करने एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के पद की गरिमा को कम करने का आरोप लगाया। सत्तारूढ़ दल का यह हमला राहुल गांधी द्वारा यहां ‘रचनात्मक कांग्रेस राष्ट्रीय अधिवेशन’ को संबोधित करने के दौरान की गई टिप्पणियों के बाद आया है।

गांधी ने अपने संबोधन में भाजपा और आरएसएस (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) को ”जोकरों का समूह” बताया था। उन्होंने कहा था कि उन्हें भारत की कोई समझ नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की विदेश नीति के संचालन पर तंज कसते हुए दावा किया था कि उनकी विदेश नीति केवल नेताओं को गले लगाने तक सीमित है।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “राहुल गांधी, आप कब परिपक्व होंगे? भारत देश को चलाने के लिए परिपक्व नेतृत्व की आवश्यकता होती है, न कि अपरिपक्व नाटक की। लोकतांत्रिक रूप से चुनी गई सरकार को ‘जोकर और मसखरा’ कहना यह साबित करता है कि यह आपके बस की बात नहीं है।”

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का अपमान करके गांधी ने भारत की जनता का अपमान किया है। वहीं, भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “आज राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के खिलाफ जिस तरह की अभद्र, आपत्तिजनक और अशोभनीय भाषा का इस्तेमाल किया गया है, वह नेता प्रतिपक्ष जैसे संवैधानिक पद की गरिमा के पूरी तरह विपरीत है।”

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

समस्तीपुर में जन संस्कृति मंच बिहार का 7वां राज्य सम्मेलन संपन्न, कविता और मुशायरे से गुलजार हुई सम्मेलन की सांस्कृतिक संध्या

आगरा में मुख्य चुनाव आयुक्त के विरुद्ध कांग्रेस का हल्ला बोल प्रदर्शन

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर पटना में बिहार कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, नेताओं व कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका

बिहारः जमुई के बाद अब समस्तीपुर में सरेराह नाबालिक से बदसलूकी, फोटो लेने रुकी युवती के साथ मनचलों ने किया ’बैड टच’, मंत्री बोले- ये अमेरिका और जापान में भी होता है 

Aaj Ka Good Luck (25th September 2026): 12 राशियों के शुभ संकेत और उपाय

अमृतसर से विधायक डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर ने गांव दबुर्जी में घर-घर पहुंचकर लोगों को बताए ‘मान सरकार के मुनाफे’

Leave a Comment