मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

शरीर मे छिपाकर ला रहा था 65 लाख का सोना, अहमदाबाद एयरपोर्ट पर गिरफ्तार

On: August 9, 2026 11:03 PM
हमें फॉलो करें:
ad copy

नेशनल ( नितिन ) : सीमा शुल्क अधिकारियों ने 24 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जिसने मलाशय में 65.69 लाख रुपये कीमत का सोने का पेस्ट छिपाकर रखा हुआ था। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, जानकारी मिलने पर सीमा शुल्क विभाग की वायु आसूचना इकाई के अधिकारियों ने हाल ही में उस यात्री को रोका, जो कतर एयरवेज की उड़ान संख्या क्यूआर-534 से दोहा होते हुए जेद्दा से अहमदाबाद हवाईअड्डे पहुंचा था।

एक अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, “गोधरा के रहने वाले 24 साल के यात्री सरफराज माला के मलाशय में 467.09 ग्राम सोने का पेस्ट छुपाया हुआ पाया गया। बाद में इस पेस्ट से 422.83 ग्राम वजन की सोने की ईंट बनाई गई, जिसकी कीमत 65,69,087 रुपये है।” अधिकारियों ने बताया कि सोना जब्त कर लिया गया है और माला को सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया गया है; साथ ही, मामले की आगे की जांच चल रही है। 

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस से आईएएस तुकाराम मुंडे की सुरक्षा करने की करी अपील

बच्चों के लिए खुशखबरी, प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के आवेदन की तारीख बढ़ी

भारत चीन साथ आए तो ट्रंप के टैरिफ का असर हो जाएगा खत्म, अर्थशास्त्री जिम,ओ,नील का बड़ा दावा

हीरो की मांग में भारी गिरावट, डी बीयर्स कंपनी ने दक्षिण अफ्रीका की सबसे बड़ी खदान में रोका प्रोडक्शन, हज़ारो कर्मचारी प्रभावित

बारामती एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट की होगी जांच, डीजीसीए इंडिया की एयर सेफ्टी टीम को मिली हरी झंडी

बिहार के सहरसा में पूजा में प्रसाद खाने से 100 से ज्यादा लोग बीमार, बच्चों मे उलटी-दस्त, मेडिकल टीमे तैनात

Leave a Comment