मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के सदस्य प्रियंक कानूनगो 27 जुलाई को अमृतसर के दौरे पर,मानवाधिकारों एवं केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की करेंगे समीक्षा

On: July 26, 2026 2:42 PM
हमें फॉलो करें:
ad copy

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी), नई दिल्ली के माननीय सदस्य श्री प्रियंक कानूनगो 27 जुलाई, 2026 को अमृतसर के आधिकारिक दौरे पर आएंगे। इस दौरान वे श्री हरिमंदिर साहिब, श्री दुर्गियाना मंदिर तथा श्री राम तीर्थ में माथा टेकेंगे।

इसके उपरांत श्री प्रियंक कानूनगो द्वारा प्रातः 11:00 बजे श्री राम तीर्थ में एक बैठक की जाएगी।

इसके बाद वे दोपहर 12:45 बजे मकबूलपुरा तथा दोपहर 1:30 बजे अमृतसर ग्रुप ऑफ कॉलेजेज में बैठकें करेंगे। इसके पश्चात दोपहर 3:00 बजे जिला प्रशासन एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ जिला प्रशासनिक परिसर, अमृतसर में एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

बैठक के दौरान माननीय सदस्य जिले में मानवाधिकारों की स्थिति, केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन तथा उनके लाभों की वास्तविक लाभार्थियों तक पहुंच की विस्तृत समीक्षा करेंगे। इसके अतिरिक्त रोजगार एवं कौशल विकास, बाल अधिकार, मानव तस्करी की रोकथाम, वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांगजनों के अधिकार, पंचायती राज संस्थाएं, खेल एवं मानवाधिकार, युवा मामले तथा सांस्कृतिक अधिकारों सहित अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की जाएगी।

इसके उपरांत राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) के माननीय सदस्य श्री प्रियंक कानूनगो सायं 5:30 बजे पक्का बूहा चक्क, गांव फतेहपुर तथा सायं 7:30 बजे अमरीक सिंह नगर (लाहौरी गेट), अमृतसर में भी बैठकें करेंगे।

उपायुक्त, अमृतसर ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे आवश्यक आंकड़ों, अभिलेखों एवं प्रगति रिपोर्टों सहित निर्धारित बैठकों में उपस्थित रहें, ताकि सभी विषयों की व्यापक समीक्षा सुनिश्चित की जा सके।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

जालंधर में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी आतंकी साजिश को किया नाकाम,IED के साथ BKI मोड्यूल का संचालक गिरफ्तार

जालंधर में होटल मेरीटॉन के मालिक आए सामने बोले ना सील होगा और न टूटेगा होटल, नगर निगम के नोटिस के बाद सबके सामने आए होटल मालिक परमजीत सिंह

खतरे के निशान के पास पहुंचा पठानकोट के रणजीत डैम का जल स्तर प्रशासन ने जारी किया अलर्ट, लोगों से दूर रहने की करी अपील

जनता के विश्वास और जनकल्याणकारी नीतियों के बल पर आम आदमी पार्टी फिर बनाएगी सरकार : लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ.

अमृतसर के भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद तरुण चुग को गृह मंत्रालय संबंधी स्थाई समिति में सदस्य मनोनीत किया गया, पंजाब में खुशी की लहर

पंजाब में स्कूल बसों को लेकर ट्रांसपोर्ट डिपार्मेंट हुआ सख्त, दी बड़ी चेतावनी, बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए स्कूल बसों को लेकर परिवहन विभाग ने जारी करी गाइडलाइन

Leave a Comment