मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

राजनाथ सिंह का पाकिस्तान को दो टूक संदेश- बोले आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस यह हमारा नारा नहीं नीति है

On: July 26, 2026 7:32 AM
हमें फॉलो करें:
ad copy

भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि देश में ही रक्षा उपकरणों के उत्पादन में आए जबरदस्त उछाल के दम पर, भारत तेजी से एक भरोसेमंद वैश्विक सुरक्षा साझेदार के तौर पर उभर रहा है और हिंद महासागर से लेकर हिंद-प्रशांत तक अपनी रणनीतिक मौजूदगी बढ़ा रहा है। एक कार्यक्रम में पाकिस्तान को कड़ा संदेश देते हुए सिंह ने कहा कि नयी दिल्ली ने आतंकवाद पर अपना नजरिया पूरी दुनिया के सामने साफ तौर पर रखा है और साथ ही कहा कि ”आतंकवाद के प्रति कतई बर्दाश्त नहीं करने का नजरिया हमारे लिए सिर्फ एक बयान नहीं, बल्कि कार्रवाई की एक नीति है।

पूरी दुनिया ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान भारत की ताकत देखी 

उन्होंने कहा, ”हम आतंकवाद के खिलाफ सिर्फ उसकी दहलीज पर ही नहीं, बल्कि उसके घर में घुसकर भी कार्रवाई करेंगे। पूरी दुनिया ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान यह देखा था।” रक्षा मंत्री ने स्वदेशी रक्षा निर्माण में भारत की सफलता का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि भारत में बने रक्षा उत्पादों का निर्यात लगभग 100 देशों को किया जा रहा है और देश के रक्षा उत्पादन का कुल मूल्य सालाना लगभग 1.78 लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है।

दुनिया के लिए एक भरोसेमंद सुरक्षा साझेदार बन रहा भारत 

उन्होंने कहा, ”आज भारत न केवल अपने लिए रक्षा उपकरण बना रहा है, बल्कि दुनिया के लिए एक भरोसेमंद सुरक्षा साझेदार भी बन रहा है। हिंद महासागर से लेकर हिंद-प्रशांत तक, भारत की भूमिका लगातार मजबूत हो रही है।” रक्षा मंत्री ने कहा कि देश 2029 तक 3 लाख करोड़ रुपये के रक्षा उत्पादन के लक्ष्य को हासिल करने के लिये अच्छी स्थिति में है। उन्होंने कहा, ”अगर कोई देश हथियारों, गोला-बारूद, नौवहन प्रणाली, मिसाइलों, रडार और ड्रोन के लिए दूसरे देशों पर निर्भर रहता है, तो उसकी रणनीतिक और सैन्य स्वायत्तता भी सीमित हो जाती है। हम इसे पूरी तरह से बदलने के पक्के इरादे के साथ काम कर रहे हैं।

रक्षा औद्योगिक क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना सरकार का बड़ा कदम 

सिंह ने कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता भारत के उद्योगों में भरोसे का सबूत है। रक्षा मंत्री ने कहा कि रक्षा क्षेत्र में भारत को मजबूत करने की दिशा में मोदी सरकार ने जो ”सबसे बड़ा कदम” उठाया है, वह रक्षा औद्योगिक क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा, ”रक्षा क्षेत्र में भारत को मजबूत बनाने का हमारा नजरिया भारत की क्षमताओं पर भरोसा करने वाला है। लेकिन पिछली सरकारों का नजरिया भारत की क्षमता और काबिलियत को लेकर कुछ हद तक शक वाला था। शायद उन्हें भारत की क्षमताओं पर उतना भरोसा नहीं था, जितना हमारी सरकार को है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

NDA सरकार में इस्तीफा नहीं होता,कैबिनेट मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा के बाद राजनाथ सिंह का पुराना वीडियो हुआ वायरल

कारगिल विजय दिवस पर लद्दाख से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का बड़ा बयान पाकिस्तान को दो टुक जवाब बात होगी तो सिर्फ पीओके पर, कारगिल दिवस के मौके पर श्रद्धांजलि देने लद्दाख पहुंचे थे रक्षा मंत्री

भारतीय हॉकी टीम की पाकिस्तान पर शानदार जीत,फाइनल में हराकर गोल्ड मेडल और 2026 की एशियन कप की ट्रॉफी करी अपने नाम

पंजाब डिजिटल मोड पर नशे का कारोबार, क्रिप्टोकरंसी से हो रही पेमेंट,केंद्रीय गृह राज्य मंत्री का खुलासा व्हाट्सएप टेलीग्राम और जंगी ऐप से ड्रग्स की डील

पीएम मोदी ने कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि, अपने पोस्ट पर लिखा शहीदों की शहादत को देश कभी नहीं भूलेगा

Rain alert on 26th July 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं तूफानी हवाएं,इन राज्यों में जारी किया गया बारिश का अलर्ट

Leave a Comment