मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

बिहार के खगौल के ड्रैगन होटल में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 3 नाबालिग लड़कियां रेस्क्यू, 15 गिरफ्तार, पुलिस दिखा रही मुस्तैदी

On: July 15, 2026 1:58 PM
हमें फॉलो करें:
ad copy

बिहार (अफजल इमाम ’’मुन्ना’’)। बिहार की राजधानी पटना में खगौल थाना क्षेत्र के त्रिभुवन मोड़ के सामने स्थित ड्रैगन होटल में मंगलवार यानी 14 जुलाई को पुलिस ने छापेमारी कर देह व्यापार के संगठित धंधे का भंडाफोड़ किया। इस कार्रवाई के दौरान 3 नाबालिग लड़कियों को रेस्क्यू किया गया है। वहीं, 7 पुरुष ग्राहकों, 5 महिलाओं, 2 होटल संचालकों और 1 होटल कर्मी सहित 15 लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। मौके से 40 हजार रुपये नकद, बड़ी संख्या में इस्तेमाल किए गए एवं नए कंडोम, शक्तिवर्धक दवाएं, स्प्रे व अन्य सामग्री बरामद की गई। होटल को सील कर दिया गया है।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ड्रैगन होटल में लम्बे समय से देह व्यापार कराया जा रहा है। सूचना के बाद नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) के निर्देश पर खगौल थाना के थानेदार रंजन कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। दानापुर अनुमंडल प्रशासन से मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति के बाद ड्रैगन होटल में छापेमारी की गई। जहां इस दौरान कई कमरे खुले तो उनमें पुरुष और महिलाएं आपत्तिजनक स्थिति में मिले। जांच में पता चला कि होटल संचालकों ने इस धंधे के संचालन के लिए एक महिला को दलाल के रूप में रखा था। वह नई लड़कियों को पैसों का लालच देकर होटल तक लाती थी और ग्राहकों की व्यवस्था भी करती थी। पुलिस के मुताबिक, होटल प्रबंधन की ओर से ग्राहकों के लिए कंडोम, शक्तिवर्धक दवाएं, स्प्रे सहित अन्य सामग्री इंतजाम भी किए जाते थे। छापेमारी के दौरान होटल से कुल 8 महिलाएं मिलीं हैं। इनमें एक महिला दलाल, कोलकाता से आई 2 युवतियां, 2 अन्य युवतियां तथा 3 नाबालिग लड़कियां शामिल थीं। तीनों नाबालिगों को रेस्क्यू कर बाल संरक्षण की प्रक्रिया के तहत संबंधित विभाग को सौंप दिया गया। वहीं, 5 वयस्क महिलाओं के साथ 7 पुरुष ग्राहकों, होटल संचालक पवन कुमार, सर्वेश कुमार तथा होटल कर्मी रोहित कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

दानापुर के एसडीपीओ अमरेंद्र कुमार झा का कहना है कि गुप्त सूचना के आधार पर मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में छापेमारी की गई। मौके से 40 हजार रुपये नकद, बड़ी मात्रा में कंडोम, शक्तिवर्धक दवाएं और अन्य सामग्री बरामद हुई है। सभी गिरफ्तार आरोपितों के विरुद्ध अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

पंजाब के साथ पूरे हिंदुस्तान के टोल प्लाजा के रेट में हुई वृद्धि पंजाब के लुधियाना में टोल प्लाजा पर एक तरफ की जर्नी के लिए ₹60 जबकि कार के पास हुए महंगे अब कार चालकों को देने होंगे 235 रूपए

पंजाब भाजपा की महिला नेता का विवादित बयान का वीडियो हुआ वायरल बोली एस. आई.आर करो 20 से 25 हज़ार वोट काटो और अपना खुद की मर्जी का एमएलए बनाओ

पंजाब के बठिंडा में भरभराकर गिरी छत मां बेटे की मौके पर मौत मलवे में दबने से दो बेटियों की हालत गंभीर मकान बारिश के कारण हुआ था कमजोर

डेढ़ साल बाद चंडीगढ़ आएंगे प्रधानमंत्री मोदी तीन प्रोजेक्ट की देंगे सौगात पंजाब पर भी फोकस 6000 वर्ग मीटर का जर्मन हैंगर पांडाल तैयार

पाकिस्तान में स्थित करतारपुर कॉरिडोर खोलने की फिर उठी मांग, एसजीपीसी अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र जताई श्रद्धालुओं की भावनाएं

अमृतसर में एसजीपीसी अध्यक्ष धामी के खिलाफ हुआ जोरदार प्रदर्शन पुतला फूंका गया गुरु ग्रंथ साहिब के स्वरूप को कनाडा भेजने पर उठे कड़े सवाल।

Leave a Comment