मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

अमृतसर के भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद तरुण चुग को गृह मंत्रालय संबंधी स्थाई समिति में सदस्य मनोनीत किया गया, पंजाब में खुशी की लहर

On: July 26, 2026 2:25 PM
हमें फॉलो करें:
ad copy

अमृतसर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद तरुण चुग को राज्यसभा की सबसे महत्वपूर्ण विभाग-संबंधित संसदीय स्थायी समितियों में से एक-गृह मंत्रालय संबंधी स्थायी समिति (Standing Committee on Home Affairs) – का माननीय सदस्य मनोनीत किया गया है। राज्यसभा के माननीय सभापति द्वारा 23 जुलाई 2026 को जारी संसदीय बुलेटिन-II (क्रमांक 66700) के अनुसार, तरुण चुग को राज्यसभा सदस्य को गृह  मंत्रालय  की संसदीय स्थायी समितियों में मनोनीत किया गया है।

इनमें गृह मंत्रालय जैसी अत्यंत संवेदनशील एवं राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी समिति में सीमा  क्षेत्र अमृतसर  पंजाब से  आने  वाले  और  जम्मू कश्मीर और  लद्दाख  आदि  महत्पूर्ण  सीमा  क्षेत्रों  में  कई दशकों  से  कार्य  करने  वाले श्री तरुण चुग का गृहमंत्रालय  की समिति मनोनयन विशेष महत्व रखता है।

तरुण चुग लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय एवं समर्पित कार्यकर्ता हैं  और  3 पीढ़ियों  से आरएसएस  के  कार्यकर्ता  परिवार  से  आते  हैं तथा वर्तमान में भाजपा पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री के रूप में संगठनात्मक दायित्वों के साथ-साथ कई महत्तवपूर्ण राज्य इकाई के कार्यों में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

गृह मंत्रालय की स्थायी समिति में उनके मनोनयन से आंतरिक सुरक्षा, पुलिस सुधार, सीमा प्रबंधन एवं आपदा प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर नीति-निर्माण प्रक्रिया में उनके व्यापक अनुभव का लाभ मिलेगा। पार्टी के अमृतसर एवं पंजाब , कार्यकर्ताओं ने इस मनोनयन पर हर्ष व्यक्त करते हुए तरुण चुग को बधाई दी है और विश्वास जताया है कि उनका यह दायित्व पंजाब सहित समूचे देश की आंतरिक सुरक्षा एवं शासन-व्यवस्था को सुदृढ़ करने में सहायक सिद्ध होगा।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

जालंधर में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी आतंकी साजिश को किया नाकाम,IED के साथ BKI मोड्यूल का संचालक गिरफ्तार

जालंधर में होटल मेरीटॉन के मालिक आए सामने बोले ना सील होगा और न टूटेगा होटल, नगर निगम के नोटिस के बाद सबके सामने आए होटल मालिक परमजीत सिंह

खतरे के निशान के पास पहुंचा पठानकोट के रणजीत डैम का जल स्तर प्रशासन ने जारी किया अलर्ट, लोगों से दूर रहने की करी अपील

जनता के विश्वास और जनकल्याणकारी नीतियों के बल पर आम आदमी पार्टी फिर बनाएगी सरकार : लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ.

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के सदस्य प्रियंक कानूनगो 27 जुलाई को अमृतसर के दौरे पर,मानवाधिकारों एवं केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की करेंगे समीक्षा

पंजाब में स्कूल बसों को लेकर ट्रांसपोर्ट डिपार्मेंट हुआ सख्त, दी बड़ी चेतावनी, बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए स्कूल बसों को लेकर परिवहन विभाग ने जारी करी गाइडलाइन

Leave a Comment