📅 रविवार, 22 नवंबर 2026 🕒 02:04:29 AM (IST)
शिक्षा

PSEB ने 8वीं, 10वीं और 12वीं कक्षा की 2027 की परीक्षाओं का शेड्यूल किया जारी

🕒 प्रकाशित: 21-11-2026, 06:37 AM
📍 समाचार स्थान: Mohali, Punjab, India
PSEB ने 8वीं, 10वीं और 12वीं कक्षा की 2027 की परीक्षाओं का शेड्यूल किया जारी - Photo 1
अक्षर का आकार बदलें
पंजाब (नितिन): पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए 8वीं, 10वीं और 12वीं कक्षा की प्रैक्टिकल और लिखित परीक्षाओं की तारीखों की घोषणा कर दी है। वर्ष 2027 में होने वाले पंजाब विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए परीक्षा कार्यक्रम तैयार किया गया है, ताकि चुनावी प्रबंधों और प्रशासनिक ड्यूटियों के कारण परीक्षाओं के संचालन में कोई बाधा न आए और विद्यार्थियों को परेशानी का सामना न करना पड़े।

बोर्ड के अनुसार, तीनों कक्षाओं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 8 जनवरी से 20 जनवरी 2027 तक आयोजित की जाएंगी। वहीं, 8वीं और 12वीं कक्षा की लिखित परीक्षाएं 5 मार्च 2027 से, जबकि 10वीं कक्षा की लिखित परीक्षाएं 19 मार्च 2027 से शुरू होंगी।

10वीं और 12वीं कक्षा की लिखित परीक्षाओं के कार्यक्रम में ओपन स्कूल की परीक्षाएं भी शामिल होंगी। बोर्ड की ओर से विस्तृत डेटशीट अलग से जारी की जाएगी, जिसे आधिकारिक वेबसाइट www.pseb.ac.in पर देखा जा सकेगा।

इस मौके पर पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डॉ. अमरपाल सिंह ने परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे परीक्षा की तैयारी के लिए मिले समय का सही इस्तेमाल करें, आत्मविश्वास बनाए रखें और अपने लक्ष्य हासिल करने के लिए पूरी मेहनत और लगन से पढ़ाई करें। उन्होंने कहा कि बोर्ड परीक्षाओं को निष्पक्ष, पारदर्शी और सुचारू ढंग से करवाने के लिए प्रतिबद्ध है।
Earth News Network
समाचार अपलोड करने वाले Earth News Network Reporter / News Contributor
हमसे जुड़ें

इस खबर को शेयर करें

पाठकों की टिप्पणियां (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी आप लिखें!

✍️ अपनी टिप्पणी लिखें

टिप्पणी एडमिन की स्वीकृति के बाद प्रकाशित होगी।