📅 शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 🕒 02:09:39 AM (IST)
स्वास्थ्य

IVF करवाने वाली महिलाओं के लिए बड़ी खबर, उम्र को लेकर हाईकोर्ट ने सुनाया फैसला

🕒 प्रकाशित: 19-11-2026, 04:00 PM
📍 समाचार स्थान: Chandigarh, Chandigarh, India
IVF करवाने वाली महिलाओं के लिए बड़ी खबर, उम्र को लेकर हाईकोर्ट ने सुनाया फैसला - Photo 1
अक्षर का आकार बदलें
चंडीगढ़ (नितिन): पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने 50 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को इन विट्रो फर्टिलाइजेशन (IVF) करवाने की इजाजत देने के फैसले को बरकरार रखा है। जस्टिस सुवीर सहगल और जस्टिस राजेश गौर की बेंच ने कहा कि बिना उचित और समान आधार के उम्र के कारण पूरी तरह पाबंदी लगाना महिला के फैसले लेने के अधिकार और सम्मान का उल्लंघन हो सकता है।

मामले में पति-पत्नी ने IVF से बच्चा पैदा करने की इच्छा जताई थी। महिला की पिछली IVF प्रेग्नेंसी के दौरान एक बच्चे की मौत हो गई थी। इसके बाद कपल ने दोबारा IVF करवाने की कोशिश की लेकिन क्लिनिक ने A.R.T. एक्ट, 2021 के तहत महिला की उम्र 50 साल से ज्यादा होने की वजह से सेवा देने से इनकार कर दिया।

हाईकोर्ट ने कहा कि कानून में पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग-अलग उम्र सीमा तय की गई है लेकिन पति-पत्नी की कुल उम्र पर कोई अलग पाबंदी नहीं है। उम्र के आधार पर ऐसी रोक संविधान के आर्टिकल 21 के तहत मिले अधिकारों पर असर डाल सकती है। कोर्ट ने कपल को IVF करवाने की इजाजत देने वाले सिंगल बेंच के ऑर्डर को सही ठहराया है।
Earth News Network
समाचार अपलोड करने वाले Earth News Network Reporter / News Contributor
हमसे जुड़ें

इस खबर को शेयर करें

पाठकों की टिप्पणियां (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी आप लिखें!

✍️ अपनी टिप्पणी लिखें

टिप्पणी एडमिन की स्वीकृति के बाद प्रकाशित होगी।