📅 शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 🕒 02:04:52 AM (IST)
स्वास्थ्य

पंजाब मे दर्दनाक घटना! बेटे को लगा करंट, सदमे में आए पिता ने उठाया खौफनाक कदम

🕒 प्रकाशित: 19-11-2026, 03:50 PM
📍 समाचार स्थान: Shahkot, Punjab, India
पंजाब मे दर्दनाक घटना! बेटे को लगा करंट, सदमे में आए पिता ने उठाया खौफनाक कदम - Photo 1
अक्षर का आकार बदलें
पंजाब नितिन : शाहकोट के नजदीकी गांव बाहमणियां में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां 8 वर्षीय बेटे को करंट लगने और उसकी गंभीर हालत से परेशान पिता ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान गुरजिंदर सिंह के रूप में हुई है। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया।

मृतक की पत्नी मनप्रीत कौर के अनुसार,16 नवंबर को उनके बेटे अगमवीर सिंह को मोटर से करंट लग गया था। उसे उपचार के लिए जालंधर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां उसका इलाज जारी है। बेटे की हालत को लेकर गुरजिंदर सिंह पिछले दो दिनों से काफी चिंतित और सदमे में था।

परिजनों के मुताबिक 18 नवंबर की तड़के करीब 3 से 3.30 बजे वह घर से बाहर चला गया। तलाश करने पर वह हवेली के एक कमरे में गार्डर से लटका मिला। परिजन उसे नीचे उतारकर अस्पताल ले जाने की तैयारी करने लगे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

सूचना मिलने पर सब-इंस्पैक्टर वरुण पटियाल पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे। एस.एच.ओ. सुखविंदर पाल सोढ़ी ने बताया कि मृतक के पिता तारा सिंह और पत्नी के बयानों के आधार पर धारा 174 के तहत कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
Earth News Network
समाचार अपलोड करने वाले Earth News Network Reporter / News Contributor
हमसे जुड़ें

इस खबर को शेयर करें

पाठकों की टिप्पणियां (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी आप लिखें!

✍️ अपनी टिप्पणी लिखें

टिप्पणी एडमिन की स्वीकृति के बाद प्रकाशित होगी।