नितिन : फतेहगढ़ चूड़ियां से कुछ किलोमीटर दूर गांव काला अफगाना के एक व्यक्ति की दुबई में हार्ट अटैक से मौत हो जाने की दुखद खबर सामने आई है। मृतक की पहचान बलजीत सिंह (38) के रूप में हुई है। युवक की मौत की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

इस संबंध में जानकारी देते हुए मृतक के पड़ोसी धर्मजीत सिंह ने बताया कि बलजीत सिंह रोजी-रोटी कमाने के लिए दुबई गया था। बीते दिनों दुबई में उसे अचानक दिल का दौरा पड़ा, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक का शव गांव पहुंचने पर परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
उन्होंने बताया कि बलजीत सिंह अपने पीछे पत्नी और दो बेटियां छोड़ गया हैं। गांव में गमगीन माहौल के बीच मृतक का अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर धर्मजीत सिंह ने सरकार और समाजसेवी संस्थाओं से अपील की कि इस गरीब और जरूरतमंद परिवार को आर्थिक मदद दी जाए, ताकि पिता का साया उठने के बाद दोनों बेटियों और परिवार का गुजारा हो सके।
पाठकों की टिप्पणियां (0)
✍️ अपनी टिप्पणी लिखें