📅 शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 🕒 01:00:42 AM (IST)
ट्रैवल

भारत में हवाई यात्रियों की बढ़ती संख्या, विमानों की कमी

🕒 प्रकाशित: 19-11-2026, 01:42 PM
📍 समाचार स्थान: Lucknow, Uttar Pradesh, India
भारत में हवाई यात्रियों की बढ़ती संख्या, विमानों की कमी - Photo 1
अक्षर का आकार बदलें
भारत में हवाई यात्रियों की बढ़ती संख्या के बीच अब विमानों की कमी बड़ी चुनौती बन रही है. देश की प्रमुख एयरलाइन कंपनियां पहले ही 1,200 से ज्यादा विमानों का ऑर्डर दे चुकी हैं, लेकिन जरूरत 2,000 से अधिक विमानों की है. ऐसे में कंपनियां 1,000 और विमान खरीदने की तैयारी में हैं।

               भारत में हवाई सफर करने वालों की संख्या तेजी से बढ़ रही है. ऐसे में एयरलाइन कंपनियों को ज्यादा विमानों की जरूरत पड़ रही है. देश में विमानों की कमी को देखते हुए अलग-अलग एयरलाइन कंपनियां 1,000 और सिविल एयरक्राफ्ट खरीदने की तैयारी में है. केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार को इसकी जानकारी दी.

पीयूष गोयल इन दिनों दो दिन की यात्रा पर मिस्र में हैं. वहां पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि भारत ने अब तक 1,200 से ज्यादा विमानों के ऑर्डर दिए हैं. इसके बावजूद देश को अपनी जरूरतें पूरी करने के लिए 2,000 से ज्यादा विमानों की आवश्यकता होगी. उन्होंने कहा, 'हम 1,000 और विमानों का ऑर्डर देने के लिए तैयार हैं. अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए हमें 2,000 से ज्यादा विमानों की जरूरत है.

                 सरकार एयरबस और बोइंग जैसी स्थापित विमान निर्माता कंपनियों से संपर्क कर रही है, ताकि पहले से दिए गए ऑर्डर की डिलीवरी जल्द हो सके. दरअसल, विमानों की कमी के कारण एयरलाइंस के लिए नई उड़ानें शुरू करना और अपने नेटवर्क का विस्तार करना चुनौती बन रहा है.

                         भारत सिर्फ विमान खरीदने पर ही ध्यान नहीं दे रहा, बल्कि देश में विमान निर्माण और इससे जुड़े उद्योग को भी बढ़ावा दिया जा रहा है. एयरबस (Airbus) की भारत में दो फाइनल असेंबली लाइन हैं. इनमें एक सैन्य परिवहन विमानों और दूसरी हेलीकॉप्टरों के लिए है. बोइंग (Boeing) और एयरबस दोनों कंपनियां भारत से हर साल करीब 2 अरब डॉलर के कलपुर्जे और सेवाएं खरीदती हैं. ब्राजील की विमान निर्माता कंपनी एम्ब्रेयर (Embraer) ने अदाणी ग्रुप के साथ रणनीतिक साझेदारी की है.

इसके तहत भारत में रीजनल एयरप्लेन के निर्माण की संभावनाएं तलाशी जा रही हैं. इसके अलावा कई बड़ी अंतरराष्ट्रीय एयरोस्पेस कंपनियां भारत में अपनी मौजूदगी बढ़ा रही हैं. सरकार की कोशिश है कि देश में विमान निर्माण, कलपुर्जों की सप्लाई और इससे जुड़े दूसरे कारोबार का भी विस्तार हो. भारत में नए विमानों की उपलब्धता बढ़ने से एयरलाइंस को अपनी उड़ानों का विस्तार करने में मदद मिलेगी. इससे घरेलू और अंतरराष्ट्रीय रूट पर यात्रियों को ज्यादा विकल्प मिल सकते हैं.
Earth News Network
समाचार अपलोड करने वाले Earth News Network Reporter / News Contributor
हमसे जुड़ें

इस खबर को शेयर करें

पाठकों की टिप्पणियां (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी आप लिखें!

✍️ अपनी टिप्पणी लिखें

टिप्पणी एडमिन की स्वीकृति के बाद प्रकाशित होगी।