बता दें कि नितिन नबीन के आदमपुर एयरपोर्ट पहुंचने पर पंजाब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद नितिन नबीन हेलीकॉप्टर के जरिए डेरा सचखंड बल्लां पहुंचे। यहां माथा टेकने के बाद उन्होंने संत निरंजन दास जी से आशीर्वाद प्राप्त किया।
गौरतलब है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन जालंधर से देशव्यापी 'समरसता संकल्प यात्रा' को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया । यह 16 दिनों की जनसंपर्क यात्रा श्री गुरु रविदास जी महाराज के 650वें प्रकाश पर्व समारोहों को समर्पित है। इस दौरान 2,558 किलोमीटर की यात्रा तय की जाएगी, जो जालंधर-पठानकोट हाईवे पर डेरा सचखंड बल्लां के नजदीक स्थित गांव रायपुर से शुरू हुई और 3 दिसंबर को वाराणसी स्थित श्री गुरु रविदास जी महाराज के पवित्र जन्मस्थान सीर गोवर्धनपुर में संपन्न होगी।
पाठकों की टिप्पणियां (0)
✍️ अपनी टिप्पणी लिखें