इस समस्या को लेकर इलाके के लोगों ने एकजुट होकर थाना डिवीजन नंबर-3 के एसएचओ गुरजीत सिंह को मौके पर बुलाया और उन्हें पूरे क्षेत्र का दौरा करवाकर स्थिति से अवगत कराया। लोगों ने बताया कि रात होते ही कुछ स्थानीय और बाहरी युवक मोटरसाइकिलों पर सवार होकर गलियों और मुख्य सड़कों पर चक्कर लगाते हैं। इस दौरान तेज आवाज में शोर मचाने और पटाखे फोड़ने से लोगों को परेशानी होती है। क्षेत्रवासियों ने एसएचओ से मांग की कि ऐसे शरारती तत्वों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही रात के समय पुलिस गश्त बढ़ाने और संवेदनशील स्थानों पर नाकाबंदी करने की भी अपील की, ताकि हुड़दंग मचाने वालों पर लगाम लगाई जा सके।
एसएचओ ने दिया सख्त कार्रवाई का आश्वासन
लोगों की शिकायतें सुनने और इलाके का जायजा लेने के बाद एसएचओ गुरजीत सिंह ने उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में रात के समय पुलिस गश्त बढ़ाई जाएगी। कानून व्यवस्था बिगाड़ने और हुड़दंगबाजी करने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पाठकों की टिप्पणियां (0)
✍️ अपनी टिप्पणी लिखें