📅 शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 🕒 12:38:42 AM (IST)
स्वास्थ्य

हिमाचल में सोलन की अवैध फैक्ट्री पर FSDA-STF का छापा, 17 प्रकार की नकली दवाओं के नेटवर्क का खुलासा

🕒 प्रकाशित: 18-11-2026, 09:25 PM
📍 समाचार स्थान: Lucknow, Uttar Pradesh, India
हिमाचल में सोलन की अवैध फैक्ट्री पर FSDA-STF का छापा, 17 प्रकार की नकली दवाओं के नेटवर्क का खुलासा - Photo 1
अक्षर का आकार बदलें
लखनऊ : उत्तर प्रदेश में नकली दवाओं के कारोबार के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (UPFSDA) ने बड़ी कार्रवाई की है। वाराणसी, मुरादाबाद और लखनऊ में निरीक्षण के दौरान नकली दवाएं मिलने के बाद इनके निर्माण के स्रोत का पता लगाने के लिए जांच शुरू की गई थी। आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के निर्देशन में की गई जांच के आधार पर उत्तर प्रदेश FSDA की विशेष टीम और UPSTF ने हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में एक अवैध दवा फैक्ट्री पर संयुक्त छापा मारा।

यह फैक्ट्री राजपुरा, खेड़ा बाईपास, नालागढ़ में चल रही थी। जांच के दौरान यहां नामी कंपनियों के ब्रांड के नाम पर महंगी और अधिक बिक्री वाली दवाओं का अवैध निर्माण किया जा रहा था। इनमें एंटीबायोटिक, न्यूरो मेडिसिन और एसिडिटी से संबंधित दवाएं शामिल थीं।

मशीनों से लेकर पैकेजिंग सामग्री तक बरामद  कार्रवाई के दौरान फैक्ट्री में ब्लिस्टर और एल्युमिनियम-एल्युमिनियम पैकिंग मशीनें, कैप्सूल भरने की मशीनें, वजन मापने वाले उपकरण, प्रिंटेड फॉयल और स्टीरियो प्रिंटिंग उपकरण मिले। इन संसाधनों के जरिए दवाओं को नामी कंपनियों के ब्रांड की पैकेजिंग में तैयार किया जा रहा था।

17 प्रकार की नकली दवाओं का मामला
इससे पहले वाराणसी के रोहनिया थाना क्षेत्र में पिछले सप्ताह छापेमारी के दौरान 17 प्रकार की नकली दवाएं बरामद की गई थीं। इनमें PAN-D, प्रेसिज-300, न्यूरो-300, Pregabalin C-AZ, Cefixime-Azithromycin और A-Cipex-625 (Amoxycillin एवं Potassium Clavulanate) जैसी दवाएं शामिल थीं।

दूसरे राज्यों तक फैले नेटवर्क की जांच
वाराणसी में बरामद नकली दवाओं के निर्माण स्रोत की जांच करते हुए हिमाचल प्रदेश तक पहुंचना इस अवैध कारोबार के अंतरराज्यीय नेटवर्क की गंभीरता को दर्शाता है। मामले में संबंधित लोगों और दवाओं की आपूर्ति से जुड़े नेटवर्क की जांच जारी है। UPFSDA की इस कार्रवाई का उद्देश्य नकली दवाओं के निर्माण और आपूर्ति पर प्रभावी रोक लगाना तथा आम लोगों के स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। जनस्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
Earth News Network
समाचार अपलोड करने वाले Earth News Network Reporter / News Contributor
हमसे जुड़ें

इस खबर को शेयर करें

पाठकों की टिप्पणियां (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी आप लिखें!

✍️ अपनी टिप्पणी लिखें

टिप्पणी एडमिन की स्वीकृति के बाद प्रकाशित होगी।