📅 गुरुवार, 19 नवंबर 2026 🕒 12:33:36 AM (IST)
राज्य

पंजाब का खतरनाक गैंगस्टर इथियोपिया से डिपोर्ट, कई मामलों में था Wanted

🕒 प्रकाशित: 09-11-2026, 09:17 AM
📍 समाचार स्थान: India
पंजाब का खतरनाक गैंगस्टर इथियोपिया से डिपोर्ट, कई मामलों में था Wanted - Photo 1
अक्षर का आकार बदलें
पंजाब ( नितिन ) : पंजाब पुलिस की एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) ​​को बड़ी कामयाबी मिली है। काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब की ओवरसीज फ्यूजिटिव ट्रैकिंग एंड एक्सट्रैडिशन सेल और सेंट्रल एजेंसियों के सहयोग से गैंगस्टर गुरविंदर उर्फ ​​अफरीदी को इथियोपिया से डिपोर्ट करवाने में सफलता हासिल की गई है। गुरविंदर डोनी बल-प्रभ दासूवाल गैंग का सरगना बताया जा रहा है। पंजाब पुलिस की यह कार्रवाई ऑपरेशन शहीद के तहत की गई है। इसके लिए पिछले 10 महीनों से इंटरनेशनल लेवल पर उसकी लगातार तलाश की जा रही थी। शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी विदेश में बैठकर पंजाब में टारगेट किलिंग, फिरौती से संबंधित फायरिंग की घटनाओं और संगठित आपराधिक गतिविधियों को कथित तौक पर अंजाम देने के निर्दश दे रहा था। उसके बारे में जानकारी देने वाले व्यक्ति के लिए पंजाब सरकार द्वारा 5 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की थी। इस ऑपरेशन के दौरान एशिया, साउथ अमेरिका और अफ्रीका के कई देशों में लगातार खुफिया जानकारी इकट्ठी करने, निगरानी रखने और ट्रैकिंग की प्रक्रिया चलाई गई जिसमें नेशनल और इंटरनेशनल एजेंसियों के साथ करीबी तालमेल बनाए रखा गया। इस लिए D.G.P. गौरव यादव का कहना है कि हम इस इंटरनेशनल सहयोग के लिए विदेश मंत्रालय और दूसरी सभी सेंट्रल एजेंसियों को धन्यवाद देते हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस गैंगस्टर नेटवर्क को खत्म करने, संगठित अपराधों को रोकने और पूरे पंजाब में शांति और सुरक्षा पक्का करने के लिए पूरी तरह से वचनबद्ध है।
म
समाचार अपलोड करने वाले मुख्य एडमिन Reporter / News Contributor
हमसे जुड़ें

इस खबर को शेयर करें

पाठकों की टिप्पणियां (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी आप लिखें!

✍️ अपनी टिप्पणी लिखें

टिप्पणी एडमिन की स्वीकृति के बाद प्रकाशित होगी।