📅 गुरुवार, 19 नवंबर 2026 🕒 01:18:21 AM (IST)
राज्य

Punjab: बाजार से अचार खरीदने वाले सावधान! डिब्बा खोलते ही निकली मरी हुई छिपकली, मचा हड़कंप

🕒 प्रकाशित: 03-11-2026, 11:53 AM
📍 समाचार स्थान: India
Punjab: बाजार से अचार खरीदने वाले सावधान! डिब्बा खोलते ही निकली मरी हुई छिपकली, मचा हड़कंप - Photo 1
अक्षर का आकार बदलें
अमृतसर नितिन : खाने-पीने की चीजों की साफ-सफाई को लेकर अमृतसर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। ये खबर बाजार से डिब्बा बंद अचार खाने वालों के लिए झटका है। दरअसल, यहां सब्जी मंडी से खरीदे गए अचार के डिब्बे में से मरी हुई छिपकली मिलने से हड़कंप मच गया। अमृतसर के कामरेड चरण सिंह निवासी गांव खलचियां ने इस मामले को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं। चरण सिंह के मुताबिक, वह 28 तारीख को किसी पारिवारिक काम से अमृतसर आए थे। वापस लौटते समय उन्होंने रामबाग के पास स्थित सब्जी मंडी के आखिरी छोर पर एक दुकान से एक किलो अचार खरीदा था। घर पहुंचने के बाद जब परिवार के साथ अचार खाने के लिए डिब्बा खोला और उसे कटोरी में डाला तो उसमें मरी हुई छिपकली दिखाई दी। उन्होंने कहा कि यह बेहद गंभीर लापरवाही का मामला है। अगर परिवार का कोई सदस्य अनजाने में इस अचार को खा लेता तो उसकी सेहत को गंभीर नुकसान पहुंच सकता था। उन्होंने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच और दुकानों पर साफ-सफाई सुनिश्चित करने की मांग उठाई है। दूसरी तरफ, खाद्य सुरक्षा विभाग के जिला स्वास्थ्य अधिकारी और डेजिग्नेटेड अधिकारी मनजीत सिंह रटौल ने बताया कि, जिस दुकान से आचार खरीदा गया है वहां का पता मिलने पर टीम को भेजकर तुरन्त जांच करवाई जाएगी और साथ ही आचार के सैंपल भी लिए जाएंगे। उसके बाद दुकानदार के खिलाफ बनती कार्रवाई और जुर्माना लगाया जाएगा।। अधिकारी ने बताया कि त्यौहारों के मद्देनजर शहर के अलग-अलग इलाकों में टीम जांच कर रही है। कई दुकानों से खोया, पनीर और मिठाईयां असुरक्षित पाए गए, जिस के बाद इस मामले में कार्रवाई की जा रही है।
म
समाचार अपलोड करने वाले मुख्य एडमिन Reporter / News Contributor
हमसे जुड़ें

इस खबर को शेयर करें

पाठकों की टिप्पणियां (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी आप लिखें!

✍️ अपनी टिप्पणी लिखें

टिप्पणी एडमिन की स्वीकृति के बाद प्रकाशित होगी।