📅 गुरुवार, 19 नवंबर 2026 🕒 01:44:10 AM (IST)
राज्य

2027 के लिए अकाली दल ने तेज की तैयारी, दो विधानसभा क्षेत्रों में लगाए ऑब्जर्वर

🕒 प्रकाशित: 27-10-2026, 01:37 AM
📍 समाचार स्थान: India
2027 के लिए अकाली दल ने तेज की तैयारी, दो विधानसभा क्षेत्रों में लगाए ऑब्जर्वर - Photo 1
अक्षर का आकार बदलें
पंजाब डैस्क : पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां तेज करनी शुरू कर दी हैं। इसी कड़ी में शिरोमणि अकाली दल ने संगठन को मजबूत करने और विधानसभा क्षेत्रों में अपनी गतिविधियों को गति देने के लिए दो अहम नियुक्तियां की हैं। पार्टी प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने हरप्रीत सिंह रीची को राजपुरा विधानसभा क्षेत्र का ऑब्जर्वर नियुक्त किया है, जबकि बलजिंदर सिंह भुच्ची को श्री फतेहगढ़ साहिब की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इन नियुक्तियों को आगामी विधानसभा चुनावों से पहले पार्टी की संगठनात्मक तैयारियों के लिहाज से अहम माना जा रहा है। दोनों नेताओं को अपने-अपने क्षेत्रों में पार्टी की गतिविधियों को आगे बढ़ाने और संगठन को मजबूत करने के निर्देश दिए गए हैं। पार्टी नेतृत्व को उम्मीद है कि इन नियुक्तियों से दोनों विधानसभा क्षेत्रों में अकाली दल की सक्रियता बढ़ेगी और चुनावी तैयारियों को मजबूती मिलेगी।
म
समाचार अपलोड करने वाले मुख्य एडमिन Reporter / News Contributor
हमसे जुड़ें

इस खबर को शेयर करें

पाठकों की टिप्पणियां (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी आप लिखें!

✍️ अपनी टिप्पणी लिखें

टिप्पणी एडमिन की स्वीकृति के बाद प्रकाशित होगी।