📅 गुरुवार, 19 नवंबर 2026 🕒 12:51:33 AM (IST)
राज्य

उत्तर प्रदेश मे 7 महीने की गर्भवती पत्नी को डंडे से पीट-पीटकर मार डाला, बचाने आई मां को भी नहीं बख्शा

🕒 प्रकाशित: 10-09-2026, 04:06 AM
📍 समाचार स्थान: India
उत्तर प्रदेश मे 7 महीने की गर्भवती पत्नी को डंडे से पीट-पीटकर मार डाला, बचाने आई मां को भी नहीं बख्शा - Photo 1
अक्षर का आकार बदलें
उत्तर प्रदेश ( हरदोई ) : उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के मयोरा गांव में मंगलवार शाम घरेलू विवाद के दौरान एक व्यक्ति ने डंडे से पीट-पीटकर सात माह की गर्भवती पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि बहू को बचाने पहुंची आरोपी की मां को भी मारपीट में चोटें आई हैं। घटना के बाद फरार हुए आरोपी व्यक्ति को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने बताया कि मयोरा गांव निवासी प्रेमा के बेटे विशाल पाल की शादी करीब तीन वर्ष पहले किरन (24) से हुई थी। दंपती की एक वर्षीय बेटी है। किरन सात माह की गर्भवती थी। मंगलवार शाम किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि कहासुनी बढ़ने पर विशाल ने किरन पर डंडे से हमला कर दिया। बहू को बचाने पहुंची मां प्रेमा ने बेटे को रोकने का प्रयास किया तो आरोपी ने उसके साथ भी मारपीट की। घर से चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी। गंभीर रूप से घायल किरन को बिलग्राम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतका के मायके पक्ष को भी घटना की जानकारी दी गई है। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी सुबोध गौतम ने बताया कि आरोपी पति को हिरासत में लिया गया है। परिजनों की शिकायत और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
म
समाचार अपलोड करने वाले मुख्य एडमिन Reporter / News Contributor
हमसे जुड़ें

इस खबर को शेयर करें

पाठकों की टिप्पणियां (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी आप लिखें!

✍️ अपनी टिप्पणी लिखें

टिप्पणी एडमिन की स्वीकृति के बाद प्रकाशित होगी।