मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

मध्य प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, वृंदावन से लौट रहे श्रद्धालुओं की बस को ट्रक ने मारी टक्कर 120 लोग थे सवार

On: August 1, 2026 9:38 AM
हमें फॉलो करें:
ad copy

ग्वालियर जिले के भितरवार थाना क्षेत्र में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। वृंदावन में गिर्राज जी की परिक्रमा कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी आयशर वाहन को पीछे से एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में एक श्रद्धालु की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद ग्वालियर रेफर किया गया है। पुलिस ने ट्रक और उसके चालक को पकड़कर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

भितरवार-करैरा मार्ग पर गोहिंदा के पास शुक्रवार रात करीब 11 बजे यह हादसा हुआ। जानकारी के मुताबिक करीब 120 श्रद्धालुओं से भरी आयशर वृंदावन स्थित गिर्राज जी की परिक्रमा कर अपने गांव लौट रही थी। रास्ते में वाहन सड़क किनारे रुका हुआ था, जहां कुछ श्रद्धालु नीचे उतरे थे। तभी पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने आयशर में जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कई श्रद्धालु घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। हादसे में 40 वर्षीय लखन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सुमित्रा, सिरनाम केवट, मुस्कान, धनीराम, रूपेश बाथम, सखी और अन्य श्रद्धालु घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भितरवार में प्राथमिक उपचार के बाद ग्वालियर रेफर किया गया।

घटना की सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार शिवदयाल शर्मा, भितरवार थाना पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे तथा राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल ट्रक और उसके चालक को मौके से पकड़ लिया है। चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

रेल रोको आंदोलन: रेल ट्रैक जाम से पंजाब में हाहाकार, शताब्दी समेत रुकी कई ट्रेनें, जालंधर में हजारों यात्री फंसे

जेल में बंद सरगना के इशारे पर हथियार सप्लाई करने वाला गिरोह बेनकाब, हथियारों सहित 2 काबू

शादी का झांसा देकर 22 साल की महिला से दरिंदगी, 2 पुलिसकर्मियों समेत 6 लोगों ने किया दुष्कर्म, FIR दर्ज

सिविल अस्पताल में डॉक्टरों की लेटलतीफी! मरीज और गर्भवती महिलाएं परेशान

बिहार की प्रभारी डीजीपी बनते ही एक्शन में प्रीता वर्मा, पुलिस अफसरों को दिए चार बड़े टास्क

बाढ़ के बाद अब बीमारियों की मारः बिहार के बाढ़ प्रभावित इलाकों में फंगल इंफेक्शन और डायरिया का खतरा, सरकार ने बाढ़ से प्रभावित लोगों को 7-7 हजार रूपये दिए

Leave a Comment