मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

पंजाब के जालंधर पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केवल ढिल्लों धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर दिया बयान

On: July 26, 2026 8:21 AM
हमें फॉलो करें:
ad copy

पंजाब भाजपा प्रधान केवल ढिल्लों जालंधर में निजी होटल में जरनल हाउस की मीटिंग में शामिल हुए। जहां उन्होंने  श्री गुरु रविदास जी के 650वीं जयंती को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा आज एकत्रित होकर पंजाब में जयंती को धूमधाम से मनाने की तैयारियां शुरू कर दी है। 

वहीं केंद्रीय मंत्री धर्मेद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर केवल ढिल्लों ने कहा कि छात्रों के सुसाइड मामले और पेपर लीक को लेकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काफी गंभीर है। पीएम मोदी द्वारा सीबीआई जांच शुरू करने के आदेश दे दिए हैं। वहीं 13 दोषियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पीएम मोदी द्वारा पेपर लीक में शामिल दोषियों को जल्द और कड़ी सजा दिलाने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाए जाने का ऐलान किया है। पीएम मोदी ने कहा है कि देश के युवाओं का हित और उनका भविष्य सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता है। वहीं अब अगर पेपर लीक होता है तो दोषी पाए गए पर 10 करोड़ का जुर्माना और 10 साल की सजा का प्रवाधान रखा गया है। 

वहीं राहुल गांधी को लेकर निशाना साधते हुए कहा कि वह मौज कर रहे हैं और बच्चों के साथ मिलकर वह राजनीति कर रहे है। केवल ढिल्लों ने धर्मेंद्र प्रधान की तारीफ करते हुए कहा कि बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए उन्होंने इस्तीफा दिया है। वहीं जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन को लेकर कहा कि वहां पर छात्र नहीं गुंडे बिठाए हुए है।  आप सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि फरीदकोट में पेपर लीक मामले में आप पार्टी के नेता बताएं कि शिक्षा मंत्री से इस्तीफा क्यों नहीं लिया गया। वहीं बरनाला में सफाईकर्मियों पर हुए लाठीचार्ज की भी केवल ढिल्लों ने सख्त शब्दों में निंदा की है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

पंजाब में स्कूल बसों को लेकर ट्रांसपोर्ट डिपार्मेंट हुआ सख्त, दी बड़ी चेतावनी, बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए स्कूल बसों को लेकर परिवहन विभाग ने जारी करी गाइडलाइन

पंजाब के 19 जिले डार्क जोन में पड़े, 156 प्रतिशत से नीचे जा रहा भूजल पढ़िए हैरान कर देने वाली खबर

पंजाब के बिजली मंत्री संग 6 घंटे चली बैठक विफल, हड़ताल जारी रखने पर अड़े PSPCL के कर्मचारी

NDA सरकार में इस्तीफा नहीं होता,कैबिनेट मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा के बाद राजनाथ सिंह का पुराना वीडियो हुआ वायरल

पंजाब डिजिटल मोड पर नशे का कारोबार, क्रिप्टोकरंसी से हो रही पेमेंट,केंद्रीय गृह राज्य मंत्री का खुलासा व्हाट्सएप टेलीग्राम और जंगी ऐप से ड्रग्स की डील

पीएम मोदी ने कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि, अपने पोस्ट पर लिखा शहीदों की शहादत को देश कभी नहीं भूलेगा

Leave a Comment