मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष जसवीर सिंह गढ़ी अमृतसर पहुंचे,अमृतसर के 11 तथा तरनतारन के 4 विधानसभा क्षेत्रों से बड़ी संख्या में वालंटियर हुए शामिल

On: June 30, 2026 1:44 PM
हमें फॉलो करें:
ad copy

पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष सरदार जसवीर सिंह गढ़ी मंगलवार को छेहरटा के निकट इंडिया गेट स्थित एस.पी. रिजॉर्ट में आयोजित ‘कमीशन वालंटियर लोक मिलनी’ कार्यक्रम में शामिल हुए। यह कार्यक्रम पंजाब एससी आयोग के वालंटियर रजिंदर सिंह संधू के नेतृत्व में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में जिला अमृतसर के 11 तथा जिला तरनतारन के 4 विधानसभा क्षेत्रों से अनुसूचित जाति समुदाय के बड़ी संख्या में वालंटियर अपने साथियों सहित शामिल हुए। अध्यक्ष जसवीर सिंह गढ़ी के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर वालंटियरों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

इस अवसर पर पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष सरदार जसवीर सिंह गढ़ी ने लोगों की समस्याएं सुनीं तथा उन्हें प्राथमिकता के आधार पर समाधान का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आयोग को प्राप्त होने वाली शिकायतों का तेजी से निपटारा किया जा रहा है तथा जमीनी स्तर पर समयबद्ध न्याय सुनिश्चित करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि आयोग को प्रत्येक वर्ष बड़ी संख्या में शिकायतें प्राप्त होती हैं, जिनमें अनेक मामले पुलिस विभाग से संबंधित होते हैं। इन मामलों के त्वरित एवं प्रभावी निपटारे के लिए पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग, पंजाब सरकार तथा पुलिस विभाग आपसी समन्वय से कार्य कर रहे हैं।

श्री गढ़ी ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्रों के लोगों को उनके अधिकारों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान करना, संवेदनशील मामलों में कानूनी प्रावधानों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना तथा लोगों में कानूनी जागरूकता बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयासों से गरीब एवं अनुसूचित जाति समुदाय से संबंधित लोगों की शिकायतों में कमी आएगी तथा उन्हें समय पर न्याय प्राप्त होगा।

उन्होंने कहा कि पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग अनुसूचित जातियों से संबंधित शिकायतों के निस्तारण तथा उनके अधिकारों की सुरक्षा के लिए अपनी वैधानिक जिम्मेदारियों के निर्वहन हेतु पूरी तरह प्रतिबद्ध है। आयोग को प्राप्त प्रत्येक शिकायत पर विधि अनुसार निष्पक्ष ढंग से विचार किया जाता है तथा संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर शिकायतों का शीघ्र निस्तारण एवं प्रभावित व्यक्तियों को राहत दिलाने के लिए गंभीरता से कार्य किया जा रहा है।

उन्होंने लोगों को एससी/एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों, अधिकारों तथा दंड संबंधी प्रावधानों की जानकारी देने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि इस कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जन-जागरूकता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि पंजाब के विभिन्न जिलों में इस संबंध में लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

इस अवसर पर वालंटियर रजिंदर सिंह संधू ने अध्यक्ष जसवीर सिंह गढ़ी को विशेष रूप से सम्मानित किया। कार्यक्रम में अतिरिक्त उपायुक्त (विकास) सुरिंदर सिंह, जिला सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता अधिकारी बिक्रमजीत सिंह पुरेवाल, एडवोकेट अजय शर्मा, गुरभेज सिंह धत्तल, दीपक शर्मा, अरुण कुमार शर्मा, चेयरमैन गोपाल सिंह गोपाला तथा अन्य अनेक वालंटियर उपस्थित थे।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

पंजाब में बिजली संकट, बंद होने की कगार पर इंडस्ट्री,पावर कट से परेशान उद्यमी पहुंचे पावर कॉम दफ्तर, इंजीनियर से तीखी बहस

अमृतसर में अंतरराष्ट्रीय तस्करी रैकेट मॉड्यूल बेनकाब ड्रोन से हीरोइन, हथियार मंगवाने वाले चार तस्कर गिरफ्तार आरोपियों में तीन बेरोजगार एक सुपरवाइजर

पंजाब के बठिंडा में मुठभेड़ में एक घायल चार गिरफ्तार एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने सरहिंद नहर के पास घेरा दो पिस्टल और भारी मात्रा में कारतूस बरामद

पंजाब मे संगरूर के धुरी में करोड़ों के ओवरब्रिज का हुआ उदघाटन सीएम मान बोले 1 जुलाई से महिलाओं को मिलेंगे 1000 से 1500 रुपए।

अटारी विधानसभा क्षेत्र के विधायक जसविंदर सिंह रामदास ने गांव हेर में किया नए जिम का उद्घाटन,सरकार ने जिम के निर्माण पर 5 लाख रुपये किए खर्च

जिला अमृतसर में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर.) का कार्य पूरी गंभीरता से जारी,जिले के कुल 19,73,071 मतदाताओं में से अब तक 17,64,101 एन्यूमरेशन फॉर्म हुए वितरित

Leave a Comment