लखनऊ : विकास भवन सभागार, लखनऊ में टेली-लॉ योजना के प्रभावी संचालन एवं आमजन तक निःशुल्क विधिक सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में योजना के क्रियान्वयन, प्रगति एवं भविष्य की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक की अध्यक्षता राज्य समन्वयक वागीश सिंह ने की। ,इस अवसर पर उन्होंने कहा कि टेली-लॉ योजना ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को घर के निकट विधिक परामर्श उपलब्ध कराने का एक सशक्त माध्यम बन चुकी है। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से योजना के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने तथा पात्र लाभार्थियों तक इसकी पहुंच सुनिश्चित करने का आह्वान किया।इस बैठक मे उत्तर प्रदेश के सभी टेली लॉ के पैनल अधिवक्ता तथा जिले के 90 से अधिक csc केंद्र प्रभारी मौजूद रहे।

बैठक में उपस्थित योगेश मिश्रा ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि तकनीक के माध्यम से न्याय तक पहुंच आसान बनाना समय की आवश्यकता है। उन्होंने टेली-लॉ योजना के बेहतर क्रियान्वयन के लिए समन्वित प्रयासों पर बल दिया।
बैठक के दौरान योजना की वर्तमान स्थिति, लाभार्थियों की संख्या, आने वाली चुनौतियों तथा उनके समाधान पर विस्तृत चर्चा की गई। प्रतिभागियों ने अपने अनुभव साझा किए तथा जमीनी स्तर पर योजना को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए सुझाव प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम का समापन इस संकल्प के साथ हुआ कि टेली-लॉ योजना के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय और विधिक सहायता की सुविधा पहुंचाने के लिए सभी संबंधित पक्ष मिलकर कार्य करेंगे। बैठक का वातावरण सकारात्मक, सहभागितापूर्ण एवं जनहित के प्रति समर्पित रहा।










