मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति बैंकिंग जीवनशैली

ज्योतिष से डिजिटल मार्केटिंग तक, दूसरे विभागों के विषय भी पढ़ सकेंगे शकुन्तला विवि के विद्यार्थी

हमें फॉलो करें:
ad copy

  • नई शिक्षा नीति के अनुरूप बड़ा कदम, स्नातक में एमडीसी कोर्स हुए अनिवार्य
  • कुलपति ने दिए विभागों को चार एमडीसी कोर्स संचालित करने के निर्देश

लखनऊ : डॉ. शकुन्तला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय के विद्यार्थी अब मल्टी डिसिप्लीनरी कोर्स (एमडीसी) के जरिए अन्य विषयों में भी दक्षता हासिल कर सकेंगे। अन्य विषयों के स्नातक विद्यार्थी ज्योतिष का ज्ञान प्राप्त कर सकेंगे, जबकि विज्ञान संकाय के छात्र कला एवं सामाजिक विज्ञान से जुड़े विषयों का अध्ययन कर सकेंगे। यह जानकारी विश्वविद्यालय के प्रवक्ता प्रो. यशवंत वीरोदय ने दी।
कुलपति आचार्य संजय सिंह ने सभी विभागों को चार-चार मल्टी डिसिप्लीनरी कोर्स (एमडीसी) संचालित करने के निर्देश दिए हैं, जिन्हें अन्य विभागों के विद्यार्थी भी चुन सकेंगे।


प्रो. यशवंत वीरोदय ने बताया कि विश्वविद्यालय की 40वीं विद्या परिषद की बैठक में यह निर्णय लिया गया है। सत्र 2026-27 से सभी विभागों की ओर से एमडीसी और माइनर कोर्स उपलब्ध कराए जाएंगे। स्नातक के प्रथम, द्वितीय और तृतीय सेमेस्टर में एमडीसी कोर्स करना अनिवार्य होगा। प्रत्येक कोर्स तीन क्रेडिट का होगा। इस प्रकार विद्यार्थियों को एमडीसी के माध्यम से कुल नौ क्रेडिट प्राप्त होंगे।

हिन्दी एवं अन्य भारतीय भाषा विभाग अन्य संकायों के विद्यार्थियों के लिए पत्रकारिता प्रशिक्षण, तकनीकी नवाचारों के लिए ई-लेखन, प्रयोजनमूलक हिन्दी तथा हिन्दी के बहुआयामी प्रयोग जैसे एमडीसी कोर्स संचालित करेगा। संस्कृत विभाग में अन्य विभागों के विद्यार्थी ‘ज्योतिष शास्त्र : एक परिचय’ का अध्ययन कर सकेंगे। अर्थशास्त्र विभाग की ओर से ‘उत्तर प्रदेश इकोनॉमी : एन इंजन ऑफ ग्रोथ’, ‘नेशनल सिक्योरिटी एंड डिफेंस’ तथा ‘ग्लोबलाइजेशन 4.0’ जैसे विषय पढ़ाए जाएंगे।

वाणिज्य विभाग में डिजिटल मार्केटिंग, अकाउंटिंग और टैक्सेशन
वाणिज्य विभाग अन्य विभागों के विद्यार्थियों के लिए डिजिटल मार्केटिंग, अकाउंटिंग एवं टैक्सेशन से संबंधित कोर्स संचालित करेगा। वहीं राजनीति शास्त्र एवं लोक प्रशासन विभाग में ‘अवेयरनेस ऑफ राइट्स एंड लॉ’ और ‘पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन इन एंशिएंट इंडिया’ जैसे विषय पढ़ाए जाएंगे।


अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संकाय के एप्लाइड साइंस एंड ह्यूमैनिटीज, सिविल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग सहित अन्य विभागों, समाजशास्त्र विभाग, अंग्रेजी एवं अन्य विदेशी भाषा विभाग, बौद्धिक अक्षमता विभाग तथा ललित कला विभाग में भी एमडीसी कोर्स संचालित किए जाएंगे।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment