मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति बैंकिंग जीवनशैली

समर इंटर्नशिप कार्यक्रम के अंतर्गत 128 विधि छात्रों ने किया DLSA एवं LADCS कार्यालय का भ्रमण

हमें फॉलो करें:
ad copy

लखनऊ : उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ द्वारा आयोजित समर इंटर्नशिप कार्यक्रम-2026 के अंतर्गत विभिन्न विधि महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों के 128 विधि छात्र-छात्राओं ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए), लखनऊ तथा लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम (एलएडीसीएस), लखनऊ का शैक्षणिक भ्रमण किया। कार्यक्रम का उद्देश्य भावी विधि पेशेवरों को न्याय व्यवस्था की व्यावहारिक कार्यप्रणाली, निःशुल्क विधिक सहायता तंत्र एवं विधिक सेवा संस्थाओं की भूमिका से अवगत कराना था।

भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की कार्यप्रणाली, निःशुल्क विधिक सहायता, लोक अदालत, पूर्व वाद मध्यस्थता (प्री-लिटिगेशन मेडिएशन), पीड़ित प्रतिकर योजना तथा विभिन्न विधिक जागरूकता कार्यक्रमों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। साथ ही उन्हें लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम की संरचना, उद्देश्य एवं आर्थिक रूप से कमजोर अभियुक्तों को उपलब्ध कराई जाने वाली निःशुल्क विधिक सहायता व्यवस्था के बारे में भी विस्तार से बताया गया।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की उप सचिव शालीन मिश्रा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए न्याय तक समान पहुंच के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि विधिक सेवा संस्थाएं समाज के कमजोर, वंचित एवं जरूरतमंद वर्गों को न्याय उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को विधिक सेवा प्राधिकरणों की कार्यप्रणाली, संवैधानिक मूल्यों तथा न्याय व्यवस्था में उनकी भूमिका से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि विधि छात्रों को न्याय प्रणाली की जमीनी हकीकत और उसके संचालन तंत्र को समझना आवश्यक है, जिससे वे भविष्य में अधिक संवेदनशील एवं उत्तरदायी विधिक पेशेवर बन सकें।

मुख्य विधिक सहायता रक्षा अधिवक्ता (चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल) अरुण मिश्रा ने इंटर्न्स को लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम की कार्यप्रणाली की जानकारी देते हुए बताया कि यह व्यवस्था आर्थिक रूप से कमजोर एवं असहाय अभियुक्तों को गुणवत्तापूर्ण निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित की जा रही है। उन्होंने आपराधिक मामलों में अभियुक्तों के संवैधानिक एवं विधिक अधिकारों, निष्पक्ष सुनवाई के अधिकार तथा न्यायिक प्रक्रिया में विधिक सहायता के महत्व पर भी विस्तार से चर्चा की।

प्रभारी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ अभिषेक गुप्ता ने कहा कि समर इंटर्नशिप जैसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को पाठ्यपुस्तकों से परे व्यावहारिक विधिक ज्ञान प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि विधिक शिक्षा का उद्देश्य केवल कानून की जानकारी देना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में सामाजिक उत्तरदायित्व, न्याय के प्रति संवेदनशीलता और सेवा भाव विकसित करना भी है। उन्होंने इंटर्न्स को निःशुल्क विधिक सहायता योजनाओं, लोक अदालतों की उपयोगिता तथा डीएलएसए द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी प्रदान की।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment