घरेलू एलपीजी सिलेंडर पर एक बार फिर से दाम बढ़ गए हैं। वहीं सरकार का दावा है कि इस बढ़ोतरी के बाद भी भारत में गैस की कीमत दूसरे देशों के मुकाबले काफी कम है।
सरकारी तेल कंपनियों ने रविवार को घरेलू एलपीजी (LPG) सिलेंडर की कीमतों में 29 रुपये की बढ़ोतरी की। इसके बाद केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने एक बयान जारी किया है। मंत्रालय का कहना है कि इस बढ़ोतरी के बाद भी भारतीय परिवारों को दुनिया के अन्य देशों के मुकाबले सबसे सस्ती दरों पर रसोई गैस मिल रही है।
पश्चिम एशिया (खाड़ी देशों) में चल रहे युद्ध के कारण यह दूसरी बड़ी बढ़ोतरी है, जिससे घरेलू सिलेंडर के दाम कुल मिलाकर 89 रुपये महंगे हो चुके हैं। इस नए बदलाव के बाद दिल्ली में बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम के घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 969 रुपये हो गई है।

वर्तमान में सिलेंडर की बुकिंग 950 रुपए में हो रही है. ₹29 बढ़ाने के बाद अब यही सिलेंडर 979 रुपए का मिलेगा।

लगातार पेट्रोल डीजल गैस सिलेंडर के दम बढ़ते नजर आ रहे हैं। प्रदेश में बढ़ती महंगाई की मार कम नहीं हो रही है। बल्कि लगातार बढ़ती जा रही है। प्रदेश सरकार चाहे जितना दावा कर ले की महंगाई पर कंट्रोल किया जा रहा है, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और बयां कर रही है।







