पंजाब (नितिन): आम आदमी पार्टी द्वारा कुछ दिन पहले 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए 40 उम्मीदवारों का ऐलान किया गया था जिसमें मोगा से मौजूदा MLA डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा को भी पार्टी ने फिर से उम्मीदवार घोषित किया है। वहीं डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा के घर पर ED (एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट) की रेड की खबर सामने आई है।
बताया जा रहा है कि उनके पहले वाले फ्लैट जो कि मोगा-लुधियाना रोड पर स्थित है वहां रेड की गई। इसके बाद उनके घर में ED की रेड जारी है। इस बात का भी पता चला है कि ED की टीमें रात 2:30 बजे से MLA के घर पहुंची हुई हैं और तब से रेड चल रही है। यहां यह बताना जरूरी है कि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
मिली जानकारी के मुताबिक ED के साथ CRPF की टीमें भी मौके पर पहुंची और घर और फ्लैट्स के चारों ओर सुरक्षा घेरा बनाया गया। गौरतलब है कि इससे पहले भी ED पंजाब सरकार के कई मंत्रियों और MLA के ठिकानों पर छापेमारी कर चुकी है। फिलहाल इन सभी घटनाक्रमों पर किसी भी अधिकारी ने कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।







