आज पंजाब दौरे पर राहुल गांधी और खड़गे, संगरूर में 2027 चुनाव का बजेगा बिगुल!

On: November 4, 2026 8:59 AM
हमें फॉलो करें:

ad copy

चंडीगढ़ नितिन : पंजाब कांग्रेस की ओर से संगरूर में राज्य स्तरीय रैली का आयोजन किया जा रहा है, जो सुबह 11 बजे शुरू होगी। इस रैली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी शामिल होंगे। यानी राहुल गांधी आज पंजाब दौरे पर आ रहे हैं। पार्टी ने रैली में एक लाख लोगों की भीड़ जुटाने का दावा किया है। प्रदेश अध्यक्ष परगट सिंह के नेतृत्व में होने वाली इस रैली में पंजाब कांग्रेस के विधायक, पूर्व मंत्री और अन्य वरिष्ठ नेता भी शामिल होंगे।

बता दें कि संगरूर में होने वाली इस रैली को 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों और पार्टी की संगठनात्मक एकता के प्रदर्शन के तौर पर देखा जा रहा है। कांग्रेस की ओर से इस मौके पर किसानों, युवाओं के रोजगार, नशे, कानून-व्यवस्था और पंजाब के अधिकारों से जुड़े मुद्दे उठाए जाएंगे। पार्टी की कोशिश है कि बड़े जनसमूह के जरिए कार्यकर्ताओं को आगामी चुनावों के लिए सक्रिय किया जाए।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment