रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! त्योहारी सीजन में लुधियाना से चलेगी स्पेशल ट्रेन

On: November 4, 2026 8:23 AM
हमें फॉलो करें:

ad copy

पंजाब (नितिन): उत्तर रेलवे के फिरोजपुर रेल मंडल ने आगामी त्यौहारों के अवसर पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए लुधियाना और पूर्णिया के बीच एक विशेष ट्रेन चलाने की घोषणा की है। वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक बसंत कुमार के अनुसार, गाड़ी संख्या 04660/04659 लुधियाना-पूर्णिया-लुधियाना आरक्षित त्यौहार स्पैशल एक्सप्रैस का संचालन किया जाएगा।

ट्रेन संख्या 04660 लुधियाना से 5 और 9 नवम्बर को दोपहर 12 बजे रवाना होगी तथा 33 घंटे 30 मिनट की यात्रा तय करके अगले दिन रात 21:30 बजे पूर्णिया पहुंचेगी। वहीं वापसी में ट्रेन संख्या 04659 पूर्णिया से 6 और 10 नवम्बर को रात 23:30 बजे प्रस्थान करेगी तथा 31 घंटे 20 मिनट के सफर के बाद सुबह 6:50 बजे लुधियाना पहुंचेगी।

यह स्पैशल ट्रेन अपनी दोनों दिशाओं की यात्रा के दौरान ढंडारी कलां, अंबाला कैंट, सहारनपुर, मुरादाबाद, शाहजहांपुर, सीतापुर, गोंडा, गोरखपुर, सीवान, छपरा, हाजीपुर, बरौनी, बेगूसराय, खगड़िया और सहरसा समेत कई प्रमुख स्टेशनों पर ठहरेगी। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से इस सुविधा का लाभ उठाकर अपनी त्यौहारी यात्रा को सुगम बनाने की अपील की है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment