32 डिग्री तक पहुंचेगा पारा! अभी नहीं पड़ेगी कड़ाके की ठंड, पढ़ें मौसम विभाग का नया अनुमान

On: November 1, 2026 6:11 PM
हमें फॉलो करें:

ad copy

चंडीगढ़ (नितिन): नवंबर की शुरुआत होने के बावजूद चंडीगढ़ समेत ट्राईसिटी में अभी कड़ाके की ठंड पड़ने के कोई आसार नहीं हैं। दिन में तेज धूप निकलने से लोगों को हल्की गर्मी का एहसास हो रहा है, जबकि सुबह-शाम मौसम ठंडा रहने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 5-6 दिनों तक मौसम सूखा रहने की संभावना है और इस दौरान बारिश के कोई आसार नहीं है। मौसम के इस रुख के कारण लोगों को सर्दी की ठंड के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा।

सामान्य से 1.5 डिग्री अधिक रहा तापमान 

मौसम विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार शनिवार को चंडीगढ़ का अधिकतम तापमान 30.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.5 डिग्री अधिक था। इस दौरान न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन-रात के तापमान में अंतर के कारण दोपहर में गर्मी और सुबह-शाम हल्की ठंड महसूस हो रही है।

5 नवंबर तक 32 डिग्री तक पहुंच सकता है पारा 

विभाग के अनुमान के मुताबिक 1 से 3 नवंबर तक चंडीगढ़ का अधिकतम तापमान 31 से 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 से 17 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। इसी तरह, 4-5 नवंबर को दिन का पारा 32 डिग्री तक पहुंच सकता है। इस दौरान आसमान ज्यादातर साफ रहने की उम्मीद है और बारिश की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। मौसम के बदलते रुख की वजह से फिलहाल दिन में गर्म कपड़ों की जरूरत महसूस नहीं हो रही लेकिन सुबह और शाम के समय तापमान में गिरावट की वजह से हल्की ठंड महसूस होने लगी है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक आने वाले दिनों में भी यही स्थिति बनी रह सकती है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment