लुधियाना में NRI महिला की बेरहमी से हत्या, 4 पहले दिन पहले लौटी थी विदेश से

On: November 1, 2026 6:05 PM
हमें फॉलो करें:

ad copy

पंजाब लुधियाना: पक्खोवाल रोड स्थित विकास नगर में एक NRI महिला की चाकू मारकर हत्या किए जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान कमलजीत कौर के रूप में हुई है, जो महज 4 दिन पहले ही ऑस्ट्रेलिया से लौटी थी। महिला का शव घर के कमरे में खून से लथपथ हालत में मिला। उसके शरीर पर चाकू से किए गए कई वार के निशान पाए गए हैं।

जानकारी के अनुसार, घटना के बाद महिला को उपचार के लिए दीप अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वारदात को लेकर महिला के पति रविंदर सिंह पर शक जताया जा रहा है। हालांकि, अभी तक हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है और पुलिस ने इस संबंध में कोई अंतिम निष्कर्ष नहीं निकाला है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस साक्ष्य जुटाने के साथ आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि महिला की हत्या किन परिस्थितियों में हुई और वारदात के पीछे क्या कारण रहे। फिलहाल पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही मामले की तस्वीर साफ होने की बात कह रही है।

11996

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment