पंजाब गुरदासपुर नतिन : विधानसभा हलका दीनानगर के अंतर्गत आने वाले गांव सांदड़ में उस समय दर्दनाक हादसा हो गया, जब खेतों में काम कर रहे एक व्यक्ति पर आसमानी बिजली गिर गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना के बाद मृतक के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, जबकि पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई है।
परिवार के साथ खेतों में कर रहा था काम
इस संबंध में जानकारी देते हुए गांव के पूर्व सरपंच मंगल सिंह ने बताया कि मृतक सतनाम सिंह उर्फ सत्ता अपने पिता और भाई के साथ खेतों में काम कर रहा था। तीनों कटाई के बाद बासमती की फसल को बोरियों में भर रहे थे। इसी दौरान सतनाम सिंह अपने हाथ में बोरी लेकर खड़ा था कि अचानक मौसम में बिजली चमकी और आसमानी बिजली उसकी छाती पर आ गिरी।
बिजली गिरने से सतनाम सिंह बुरी तरह झुलस गया। हादसा इतना गंभीर था कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। अचानक हुई इस घटना से खेतों में काम कर रहे परिवार के सदस्यों को गहरा सदमा लगा। जिस परिवार के सदस्य एक साथ खेतों में मेहनत कर रहे थे, वहां कुछ ही पलों में खुशियों की जगह मातम छा गया।
पत्नी और दो बेटियों को छोड़ गया मृतक
मृतक की पहचान सतनाम सिंह उर्फ सत्ता (40), पुत्र जरनैल सिंह, निवासी गांव सांदड़ के रूप में हुई है। वह अपने पीछे पत्नी और दो बेटियों को छोड़ गया है। परिवार के लिए यह क्षति कभी पूरी न होने वाली है। खासकर दो बेटियों के सिर से पिता का साया उठ जाने के कारण गांववासियों में भी गहरा दुख है। गांववासियों के अनुसार, सतनाम सिंह की मौत की खबर मिलते ही पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। इस दर्दनाक हादसे ने हर किसी को






