पंजाब नितिन : अमृतसर में सरेआम कपड़ा व्यापारी पर फायरिंग की खबर सामने आई है। शिवाला इलाके हुई इस वारदात में व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को काबू किया है और उनसे पिस्टल व बाईक बरामद किया गया है।
जानकारी के अनुसार गुरुद्वारा बाबा दीप सिंह शहीदां साहिब के पास कपड़ों की दुकान चलाने वाला विशाल भाटिया बुधवार रात को घर लौट रहा था। इस दौरान बाईक सवार आरोपी मौके पर पहुंचे और कारोबारी से गनपॉइंट पर पैसों का बैग छीनने लगे। वहीं जब कारोबारी ने बैग नहीं दिया तो उन्होंने गोली चला दी। इस दौरान गोली विशाल की टांग पर लगी जिसका इलाज चल रही है। वहीं इस मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई की और 4 आरोपियों को महज 5 घंटों के अंदर काबू कर लिया। आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल पिस्टल व बाईक बरामद की गई है। वहीं मामले की गहराई से जांच की जा रही है।







