परविंदर सिंह झोटा हत्या मामले में पंजाब बंद , घर से निकलने से पहले पढ़ें ये खबर

On: October 15, 2026 3:27 PM
हमें फॉलो करें:

ad copy

पंजाब नितिन : नशा विरोधी मुहिम के नेता परविंदर सिंह झोटा की हत्या के मामले में इंसाफ की मांग को लेकर 15 अक्टूबर को पंजाब बंद का आह्वान किया गया है। संघर्ष कमेटी की ओर से बुलाए गए बंद को विभिन्न किसान संगठनों, सामाजिक संगठनों और राजनीतिक दलों का समर्थन मिल रहा है। इस दौरान टांडा और फरीदकोट में हाईवे पर धरना देने तथा यातायात रोकने की तैयारी कर रहे प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की। वहीं बठिंडा में मनसा चौक पर चंडीगढ़ हाईवे पूरी तरह जाम है। 

भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां की ओर से पायल में रोष प्रदर्शन किया गया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने बस स्टैंड और मुख्य सड़क पर जाम लगाकर रोष जताया तथा नशों के कारोबार, युवाओं की जिंदगी से हो रहे खिलवाड़ और नशों के खिलाफ आवाज उठाने वालों की सुरक्षा का मुद्दा जोरदार ढंग से उठाया।

टांडा में हाईवे पर धरना देने पहुंचे नेता हिरासत में

टांडा में पंजाब बंद के दौरान हाईवे पर धरना लगाने पहुंचे विभिन्न संगठनों के नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। संगठन परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में इंसाफ और पंजाब से नशे के खात्मे की मांग को लेकर प्रदर्शन करने पहुंचे थे।

फरीदकोट में किसान नेता तेज सिंह पक्का समेत कई कार्यकर्ता हिरासत में

वहीं, फरीदकोट में अमृतसर-बठिंडा नेशनल हाईवे जाम करने की तैयारी कर रहे भारतीय किसान यूनियन एकता सिद्धूपुर के ब्लॉक प्रधान तेज सिंह पक्का समेत अन्य किसान नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। किसान संगठन के सदस्य पंजाब बंद के समर्थन में हाईवे पर धरना देकर यातायात रोकने की तैयारी कर रहे थे।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment