मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

परविंदर झोटा की हत्या के बाद मानसा शहर बंद, स्कूलों में की गई छुट्टी, भारी फोर्स तैनात

On: October 13, 2026 2:59 PM
हमें फॉलो करें:

ad copy

पंजाब (नितिन): मानसा में एंटी-ड्रग टास्क फोर्स के एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की हत्या के बाद मानसा शहर बंद कर दिया गया है। पुलिस ने एहतियात के तौर पर शहर में भारी फोर्स तैनात कर दी है। हत्या के बाद परविंदर झोटा के समर्थक बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच रहे हैं। इस बीच समाजसेवी भाना सिद्धू भी घटना स्थल पर पहुंचे, जहां पुलिस से उनकी धक्का-मुक्की हुई। परविंदर के समर्थक मेडिकल स्टोर खोलने की मांग कर रहे थे पर  पुलिस ने उक्त मेडिकल स्टोर को सील कर दिया है।

कैसे हुई वारदात  

मानसा में आज सुबह एंटी-ड्रग टास्क फोर्स के संचालक परविंदर सिंह झोटा की आज उस समय हत्या कर दी गई जब वह मेडिकल स्टोर पर नशीली दवाएं बेचे जाने का विरोध करने पहुंचे थे। इस खौफनाक घटना को मेडिकल स्टोर के मालिक ने अंजाम दिया है। मेडिकल स्टोर के मालिक ने मंगलवार सुबह गोलियां चलाईं और ये गोलियां इतनी पास से चलाई गईं कि झोटा के शरीर के आर-पार हो गईं। जानकारी के मुताबिक घटना के दौरान परविंदर सिंह झोटा के फेसबुक पेज पर 5 मिनट 48 सेकंड का लाइव वीडियो बनाया गया था, जिसमें गोलियों की आवाज सुनी जा सकती है। बताया जा रहा है कि वीडियो में झोटा और उसके साथी ड्रग्स से जुड़े मुद्दे पर मेडिकल स्टोर के मालिक से बहस करते दिख रहे हैं। इसी दौरान फायरिंग हुई। आपको बता दें कि परविंदर सिंह झोटा लंबे समय से मानसा में ड्रग्स का विरोध कर रहे थे।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment