मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

दिल्ली में कल कई बाजार बंद रहेंगे, करोल बाग का टू व्हीलर मार्केट भी नहीं खुलेगा

On: October 9, 2026 7:10 PM
हमें फॉलो करें:

ad copy

नेशनल डेस्क नितिन : कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के 10 अक्टूबर को प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले राजधानी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति देने से इनकार कर दिया है। वहीं, सुरक्षा कारणों से 57 मेट्रो स्टेशनों के प्रवेश और निकास द्वार बंद करने के अनुरोध को दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने स्वीकार कर लिया है। दूसरी ओर, यातायात प्रतिबंधों और रेलगाड़ियों के रद्द होने के कारण 5,000 से अधिक यात्रियों के ट्रेन नहीं पकड़ पाने की खबर है। प्रदर्शन के  करोल बाग का टू व्हीलर मार्केट भी नहीं खुलेगा  इस बीच, चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्षी दलों की राजनीतिक गतिविधियां भी तेज हो गई हैं।

समयसीमा का पालन नहीं करने पर प्रदर्शन की अनुमति देने से इनकार

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, CJP की ओर से प्रदर्शन की अनुमति के लिए आवेदन 7 अक्टूबर को दिया गया था, जबकि प्रदर्शन 10 अक्टूबर को प्रस्तावित है। पुलिस ने निर्धारित समयसीमा का पालन नहीं किए जाने को अनुमति नहीं देने की वजह बताया है। इसके अलावा, पहले हुए प्रदर्शनों के दौरान नियमों के कथित उल्लंघन का भी हवाला दिया गया है। पुलिस के अनुसार, नई दिल्ली क्षेत्र में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 लागू है। ऐसे में प्रतिबंधों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

57 मेट्रो स्टेशनों के गेट बंद करने का अनुरोध स्वीकार

प्रदर्शन के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए DMRC को पत्र लिखकर 57 मेट्रो स्टेशनों के प्रवेश और निकास द्वार बंद करने का अनुरोध किया था। DMRC ने पुलिस के इस अनुरोध को स्वीकार कर लिया है। इस कदम का उद्देश्य प्रदर्शन स्थल तक लोगों की आवाजाही को नियंत्रित करना बताया गया है।

5,000 से अधिक यात्री नहीं पकड़ सके ट्रेन

दिल्ली में आवाजाही पर लगी पाबंदियों का असर रेल यात्रियों पर भी पड़ा है। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, रास्तों में प्रतिबंधों और परिचालन संबंधी बदलावों के कारण 5,000 से अधिक यात्री अपनी ट्रेन नहीं पकड़ सके। इसके अलावा, नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशनों पर आने वाली कुछ ट्रेनों को भी रद्द किया गया है।

उत्तर रेलवे के अनुसार, 10 अक्टूबर को सुबह 4 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन पहुंचने वाली 38 ट्रेनें रद्द की गई हैं। हालांकि, आनंद विहार टर्मिनल, पुरानी दिल्ली, दिल्ली छावनी और सराय रोहिल्ला जैसे अन्य स्टेशनों पर रेल परिचालन सामान्य रहने की जानकारी दी गई है।

करोल बाग के दोपहिया बाजार पर भी असर की आशंका

प्रदर्शन और सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर दिल्ली के कई बाजारों के बंद रहने की संभावना जताई गई है। करोल बाग का दोपहिया वाहन बाजार भी बंद रहने की बात सामने आई है। वहीं, चिल्ला बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था के तहत सीमा सुरक्षा बल (BSF) की तैनाती की जानकारी है।

चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष की रणनीति तेज

इस बीच, चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्षी दलों की गतिविधियां भी तेज हो गई हैं। इंडिया गठबंधन के नेता मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) में कथित अनियमितताओं को लेकर विरोध दर्ज कराने और आगे की रणनीति पर चर्चा कर रहे हैं।

सूत्रों के हवाले से सामने आई जानकारी के मुताबिक, विपक्षी दलों के 10 से अधिक नेता राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की तैयारी में हैं। इनमें राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, ममता बनर्जी और तेजस्वी यादव समेत अन्य नेताओं के नाम शामिल बताए जा रहे हैं।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

2029 में PM मोदी को चुनौती देने के लिए राहुल गांधी ही विपक्ष का एकमात्र विकल्प: वी.डी. सतीशन

नाना पाटेकर का पंजाब से था खास रिश्ता, गोल्डन टेंपल से लेकर पंजाबी सीखने तक जुड़ी हैं कई यादें

पंजाब के होशियारपुर जिले में 48 तक पहुंचा डेंगू मरीजों का आंकड़ा, चिकनगुनिया के 4 केस

हिमाचल में करोड़ की हाईवे परियोजनाओं की समीक्षा, ₹15,624 करोड़ के किशाऊ प्रोजेक्ट को मिली रफ्तार; जेपी नड्डा ने दिए तेजी के निर्देश

दिल्ली मेट्रो में सफर करने वालों के लिए बड़ी खबर, CJP के प्रदर्शन के चलते 57 स्टेशन हो सकते हैं बंद

कॉफी में नशीली दवा मिलाकर पत्नी ने पति के प्राइवेट पार्ट पर चाकू से किया जानलेवा हमला, पति गंभीर रूप से घायल

Leave a Comment