मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

दिल्ली मेट्रो में सफर करने वालों के लिए बड़ी खबर, CJP के प्रदर्शन के चलते 57 स्टेशन हो सकते हैं बंद

On: October 9, 2026 1:36 PM
हमें फॉलो करें:

ad copy

नेशनल नितिन : दिल्ली पुलिस ने ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (कॉजपा) के शनिवार को प्रस्तावित प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) से शुक्रवार रात नौ बजे से शनिवार तक 57 मेट्रो स्टेशनों को बंद रखने का अनुरोध किया है।

पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में ”भीड़ के जुटने” की आशंका को देखते हुए यह कदम उठाया है। संयुक्त पुलिस आयुक्त (परिवहन रेंज) रजनीश गुप्ता ने बृहस्पतिवार को डीएमआरसी को भेजे पत्र में कहा कि परिस्थिति के अनुसार 10 अक्टूबर को इन स्टेशनों से गुजरने वाली मेट्रो ट्रेन के फेरे घटाए जा सकते हैं।

कॉकरोच जनता पार्टी द्वारा मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन के मद्देनजर इस पाबंदी की सिफारिश की गई है। जिन 57 स्टेशन को बंद करने की सिफारिश की गई है, उनमें जनपथ, पटेल चौक, केंद्रीय सचिवालय, राजीव चौक, मंडी हाउस, बाराखंभा रोड, सुप्रीम कोर्ट, इंद्रप्रस्थ, कश्मीरी गेट, चांदनी चौक, आईएनए, हौज खास, आजादपुर, जामिया मिलिया इस्लामिया, शाहीन बाग, वेलकम और रोहिणी पश्चिम शामिल हैं।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की आड़ में मतदाता सूचियों में गड़बड़ी करने और मतदाता पंजीकरण के मुख्य दस्तावेज ‘फॉर्म 6’ में बदलाव के लिए दो सहयोगी निर्वाचन आयुक्तों की आपत्ति को दरकिनार करने के आरोप लग रहे हैं। 

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

दिल्ली में कल कई बाजार बंद रहेंगे, करोल बाग का टू व्हीलर मार्केट भी नहीं खुलेगा

2029 में PM मोदी को चुनौती देने के लिए राहुल गांधी ही विपक्ष का एकमात्र विकल्प: वी.डी. सतीशन

नाना पाटेकर का पंजाब से था खास रिश्ता, गोल्डन टेंपल से लेकर पंजाबी सीखने तक जुड़ी हैं कई यादें

हिमाचल में करोड़ की हाईवे परियोजनाओं की समीक्षा, ₹15,624 करोड़ के किशाऊ प्रोजेक्ट को मिली रफ्तार; जेपी नड्डा ने दिए तेजी के निर्देश

कॉफी में नशीली दवा मिलाकर पत्नी ने पति के प्राइवेट पार्ट पर चाकू से किया जानलेवा हमला, पति गंभीर रूप से घायल

केरल हाई कोर्ट का बड़ा आदेश, पूर्व CM विजयन, बेटी वीना और दामाद के खिलाफ FIR दर्ज करने के निर्देश

Leave a Comment